मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

“सांसद पारधी के प्रयास रंग लाए: पंचवेली एक्सप्रेस अब नैनपुर तक”

Seoni 13 June 2025
सिवनी यशो:- रेल मंत्रालय ने क्षेत्रीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ट्रेन क्रमांक 19343-19344 पंचवेली एक्सप्रेस (Panchveli Express) को इंदौर से नैनपुर तक विस्तारित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह निर्णय सिवनी-बालाघाट अंचल के विकास और आवागमन की सुगमता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए  बालाघाट – सिवनी संसदीय क्षेत्र  (Balaghat-Seoni Parliamentary Constituency) की सांसद श्रीमती भारती पारधी (Member of Parliament Smt. Bharti Pardhi) के प्रति समस्त क्षेत्रवासियों ने आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती पारधी ने इस विषय को केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय के समक्ष निरंतर उठाया और दृढ़ संकल्प के साथ जनहित में सफलता प्राप्त की।

नए विस्तार के तहत यह ट्रेन हर सुबह 6:30 बजे नैनपुर पहुंचेगी, जिससे यात्री 6:50 बजे रायपुर जाने वाली ट्रेन से सीधा संपर्क स्थापित कर सकेंगे इसके साथ ही जबलपुर एवं मंडला की ओर जाने के लिये भी सपर्कित ट्रेने प्राप्त होंगी । इस सुविधा से सिवनी सहित आसपास के यात्रियों को रायपुर,जबलपुर एवं मंडला की ओर सुगम रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही यात्रा के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा व रोजगार के क्षेत्र में भी गुणात्मक सुधार की संभावना व्यक्त की जा रही है।इस निर्णय पर सिवनी के सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सांसद श्रीमती भारती पारधी का अभिनंदन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदीप राय, आनंद शर्मा, तथा रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि घनश्याम सनोडिया एवं विनय सराफ ने भी आभार व्यक्त किया और अन्य रेल सुविधाओं की मांग रखी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि,

“पेंचवैली एक्सप्रेस का विस्तार एक संतोषजनक पहल है, परंतु अभी और बहुत कुछ किया जाना बाकी है। महानगरों से सीधा संपर्क स्थापित करने वाली ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। निकट भविष्य में सिवनी-बालाघाट क्षेत्र में और भी बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषोक दुबे, सिवनी उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी,युवराज सिंह रांहगडाले, पार्षद राजेश राजू यादव, शुभम राजपूत, तरूण मुनिया टांक, खुशेन्द्र पवार, अनूप मिश्रा, जय श्रीवास्तव, राम लाल राय, अतीत बिसेन, विवेक बिसेन, सतीश दुबे, सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!