छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

चाँदा मुनारा के आधार पर नहर भूमि का सीमांकन नहीं किये जाने से संबंधितों में दहशत

 

चाँदा मुनारा के आधार पर नहर भूमि का सीमांकन नहीं किये जाने से संबंधितों में दहशत

राजस्व अभिलेखों के अनुसार सिवनी नगर के ग्राम सीरदीवान के खसरा नंबर 28/1 जिसका रकबा 1.008 भू जल शासकीय जिसकी कैफियत में नहर नगर पालिका के अधीन दर्ज है । इस भूमि को कालोनाईजरों एवं इसके समीप के भूमि स्वामियों ने नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों से साँठगांठ कर जमीनों को मोटे दाम में बेच दिया है । बेशकीमती जमीन को सुरक्षित करने का होश नगर पालिका परिषद को अब जाकर आया और परिषद के 09 जनवरी 2024 के साधारण सम्मेलन में एक प्रस्ताव के माध्यम से बबरिया नहर भूमि के सीमांकन का प्रस्ताव लाया गया, इस प्रस्ताव को परिषद के सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया । प्रस्ताव के अनुसार जिला कलेक्टर को आवेदन देकर सीमांकन कराने का आवेदन दिया गया । नगर पालिका परिषद के आवेदन पर जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने सीमांकन के लिये सीमांकन दल का गठन किया है जिसमें दो राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी शामिल है यह सभी तहसीलदार श्रीमती मीना दशरिया सिवनी के निर्देशन में सीामांकन का कार्य करेंगे ऐसा सुनिश्चित किया गया है । शासकीय भूमि को सुरक्षित करना और उसे भविष्य के लिये संरक्षित रखना बेहद आवश्यक है परंतु जिस प्रकार की चिंता इस परिषद के द्वारा की जा रही है और परिषद के प्रस्ताव पर जिला कलेक्टर गंंभीर है वैसी चिंता पूर्व की परिषदे दिखाती तो यह बेशकीमती भूमि अबैध कब्जो की भेंट नहीं चढ़ती । यहाँ बता दें कि एक छोटा सा प्रयास तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के कार्यकाल वाली परिषद में हुआ था परंतु वैधनिकता और नाप के मापदंड पर निरूत्तर होने से कार्यवाही ठंडे बस्ते में डाल दी गयी थी ।
खसरा नंबर 28 / 1 जिसका उद्गम बबरिया के समीप से हुआ है आगे जाकर बाबू जी नगर में एसपी बंगले के पास से भी गुजरती है जिसकी बहुत पहले तार फैंसिंग भी हुआ करती थी उसके स्थान पर काफी पहले प्रशासन के द्वारा पक्की बाऊंड्रीवाल बना दी गयी है । राजस्व के आर आई / पटवारी जैसे प्रशिक्षित दल पुलिस अधीक्षक महोदय के बंगले की पूर्व दिशा की बाऊंड्रीबाल को आधार बनाकर क्यों नाप कर रहे है यह बात समझ से परे है । जबकि प्रशिक्षित दल को कानून में दिये गये प्रावधान के अनुसार निष्पक्ष रहते हुये चांदा मुनारा से नाप करना चाहिये । नाप के दौरान शासन की भूमि , निजी भूमि हो उचित नाप करके दोनों भूमियों का सम्मान करना अति आवश्यक है ।


ग्राम सीरदीवान में खसरा नंबर 26 रकबा 1.821 आबादी (गांवठान ) शासकीय कैफियत में नजूल के आधीन कप्तान साहब का बंगला बना राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जिसका नक्शा समाचार के साथ प्रकाशित किया जा रहा है ।
यहाँ यह बात विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद सिवनी के द्वारा भवन निर्माण की अनुज्ञा देते समय नहर भूमि एवं शासकीय भूमि का ध्यान नहीं रखा जाना नगर पालिका की नीति और नीयत पर संदेह उत्पन्न करता है और इस प्रकार गैर जिम्मेदाराना तरीके से कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर विधि के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करना चाहिये ।

मेरे द्वारा नगर पालिका परिषद के आग्रह के आधार पर नहर भूमि के सीमांकन के लिये जो दल बनाया गया है यदि लोगो को ऐसा लग रहा है कि वह नाप दल उचित नाप नहीं कर रहे है तो वे सभी पीडित पक्ष मुझे आवेदन कर सकते है उनके द्वारा दिये गये आवेदन पर मेरे द्वारा निष्पक्ष न्यायोचित जाँच कराई जायेगी किसी का भी अनावश्यक रूप से नुकसान नहीं होने दिया जायेगा ।
क्षितिज सिंघल जिला
कलेक्टर सिवनी

नहर भूमि के अतिक्रमण मुक्त होने के पश्चात जिला व नगर प्रशासन के पास उक्त भूमि के लिये क्या प्रस्ताव है उसके वित्त की व्यवस्था कैसे होगी पहले इस बात को सार्वजनिक किया जाना चाहिये तथा भूमि का नाप कानून तरीके से चांदा मुनारा के आधार पर किया जाना चाहिये ।
सांसद
डाँ.ढालसिंह बिसेन
बालाघाट सिवनी संसदीय क्षेत्र

लोगो ने जानबूझकर नगर पालिका परिषद के स्वामित्व वाली नहर भूमि पर कब्जा कर लिया है जिस पर सीमांकन होने के पश्चात अबैध कब्जाधारियों पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी और लीज से संबंधित व्यवस्थाएँे बनायी जायेगी आवश्कतानुसार भूमि को नीलाम भी किया जायेगा और जो परिषद के नियमों को नहीं मानेंगे उनके अवैध निर्माणों पर बुलउोजर चलाया जायेगा ।
शफीक खान
अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिवनी

नजूल रिकार्ड के आधार पर भूमि नगर पालिका परिषद के अधिपत्य की होना पाया गया है जिसके सीमांकन के लिये परिषद में प्रस्ताव पारित हुआ है । नगर पालिका परिषद की भूमि को संरक्षित और सुरक्षित करने के लिये सीामांकन कराया जा रहा है जिसका सदुपयोग किया जायेगा । सीमांकन का कार्य प्रगति पर है ।
रामकुमार कुर्वेति
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी

नाप का आधार कुछ जगह लोगो की रजिस्ट्री कुछ जगह चांदा मुनारा, के आधार पर किया जा रहा है एस पी बंगला के पूर्व दिशा की ओर स्थित बाऊंड्रीवाल के पास अंदर की ओर नाप के लिये चाँदा मुनारा हेतु अनुमति नहीं प्राप्त हो पायी है अनुमति मिलने के पश्चात वहाँ से नाप किया जायेगा ।
रतन सिंह उईक
राजस्व निरीक्षक सिवनी

कुछ जगह नाप का आधार सड़क चौड़ाई, कुछ जगह नहर की चौड़ाई कुछ जगह शासकीय भूमि कुछ जगह चाँदा मुनारा के आधार पर नाप किया जा रहा है ।
राजस्व निरिक्षक हिम्मत सनोडिया सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!