वीतराग भवन अहिंसा स्थली में हुआ संस्कारों का बीजारोपण
Chhindwara 07 June 2025
छिदवाड़ा यशो:- श्रुत पंचमी महोत्सव के अवसर पर अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित वीतराग भवन में मुमुक्षु मंडल, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय जैनत्व संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में जिले सहित देशभर से 250 शिविरार्थियों ने भाग लिया एवं नैतिक शिक्षा के साथ जैन दर्शन का क्रमिक अध्ययन किया।
शिविर समापन अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल शिविर विशेषज्ञ पंडित विराग शास्त्री जबलपुर ने की। इस अवसर पर पंडित अशोक शास्त्री मांगुलकर (राघौगढ़), अशोक शास्त्री (उज्जैन), अमन शास्त्री (आरोन), विदुषी स्वीटी जैन (राघौगढ़), पंडित आयुष शास्त्री (दिल्ली), अनमोल शास्त्री (राघौगढ़), अचल शास्त्री एवं ध्रुव शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और सभी शिविरार्थियों को सम्मानित किया।
ये प्रतिभागी हुए सम्मानित:
फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने बताया कि शिविर को पांच वर्गों में विभाजित किया गया था:
अरिहंत वर्ग
प्रथम: अद्विक जैन, द्वितीय: मोक्षा राजेश जैन,तृतीय: निष्ठा सुमीतराज पाटनी
सिद्ध वर्ग
प्रथम अनवय सीमांत जैन, द्वितीय आर्यमान डॉ. विपिन जैन एवं तृतीय अनय विराग जैन
आचार्य वर्ग
प्रथम आराध्या अंशुल जैन, द्वितीय भोर अंकित जैन एवं तृतीय न्यासा राजेंद्र जैन
आचार्य बालक वर्ग
प्रथम यिगित सुनित पाटनी, द्वितीय अनक्ष आदेश जैन एवं तृतीय आत्मिक आदेश जैन
उपाध्याय वर्ग
प्रथम ईशांत सुमीत राज जैन, द्वितीय लब्धी लिकेश जैन एवं तृतीय धृति राजेश जैन
इनके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में चमके शिविराथीर
विश्व पर्यावरण दिवस पर म. प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भी शिविरार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्कृति जैन ने बताया कि
लिटिल मास्टर ग्रुप
प्रथम सिया जैन, द्वितीय विदित जैन एवं तृतीय ज्ञातव्य जैन
जूनियर ग्रुप
प्रथम खुशी जैन, द्वितीय रूपांश जैन एवं तृतीय ख्याति जैन
सीनियर ग्रुप
प्रथम ईशांत जैन, द्वितीय न्यासा जैन एवं तृतीय इशिता जैन
इन सभी प्रतिभागियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आर्या जैन ने किया। अंत में मुमुक्षु मंडल के मंत्री अशोक जैन, फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन एवं पाठशाला संचालिका श्रीमती वर्षा पाटनी ने मीडिया सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।






