खेलछिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

सूरज की तरह रौशनी देना सीखे छात्रायें- पटेल

पुरूस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

सूरज की तरह रौशनी देना सीखे छात्रायें- पटेल - Seoni News
सिवनी यशो:- शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी में हुई सत्र 2023-24 की विभिन्न गतिविधियों को लेकर पुरूस्कार वितरण आज 16 मार्च को आयोजित किया जायेगा, महाविद्यालय के समस्त संकाय के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च को आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. अमिता पटेल प्राचार्य थी कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अर्चना चंदेल की उपस्थिति में कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. अमिता पटेल ने कहा कि हमे उस सूरज की तरह बनना है जो बिना भेद भाव के महल से लेकर झोपडो तक सभी रोशन करता है यह संास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन का मंच आपके अंदर की प्रतिभा को निखारने वाला मंच है और आपको आगे बढऩे में सहायक होगा।

सूरज की तरह रौशनी देना सीखे छात्रायें- पटेल - Seoni News
कार्यक्रम की शुरूआत सीमा चक्रवर्ती द्वारा गणेश वंदना से की गई सरस्वती वंदना संस्कृतिक विश्वकर्मा नृत्य अप्सरा आली इंद्रप्रभा खुशी तिवारी, सात समुंदर पार में तेरे पूजा मालवी, समूह नृत्य जंगल रखवाला आदिवासी प्रेरणा नागवंशी एण्ड ग्रुप महिला सूरमर्दनी एकल नृत्य सोनाली रजक, आयो री शुभदिन आयो री निकिता सिरसाम मुरली की धुन सुन राधि के कुमकुम ग्वालवंशी कंकरिया मारे के जगाया अन्नू सनोडिया, छाप तिलक सब छीनी भारती सतनामी, उडे जब जब जुल्फे तेरी मानसी खुशबू योद्धा बन गई मै डगरिया एकल प्रेरणा नागवंशी में ससुराल नहीं जाऊंगी, शिवानी डहेरिया कौन दिशा में लेके चला रे बटुहिया अन्नू सनोडिया, पतली कमर लचका दे गोरी खुशबू भारद्वाज, राजस्थानी घूमर खुशी तिवारी, लडके ओ रे लडके कहां से आया है रे तू तेजस्वि बघेल, रंगीला मारो ढोलना दीक्षा पटले कुमकुम सालिनी सनोडिया, होलिया में उडे रे गुलाल काजल डहेरिया, प्रेम रतन धन पायो, दीक्षा अहिरवार सारा रा धूमे रे मोरा घाघरा, शिवानी बोपचे ओ रे चिरईया समूह नृत्य, रमती आये कुमकुम दीक्षा अहिरवार गीत मै से ना मीना से ना साकी से ना पैमान से पूजा मालवी, किरण चक्रवती स्वाति पाल, पायल रघुवंशी सहित अनेक लोगो ने अपनी प्रस्तुति दी।

सूरज की तरह रौशनी देना सीखे छात्रायें- पटेल - Seoni News
इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रो. कल्पना इंगले, डॉ. रूचिका यदु, शेषराव नावगे, समिता शर्मा टीकाराम सनोडिया सोहन अहिरवार सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button