शांति समिति की बैठक हुई छपारा थाना में आयोजित
Seoni 11 March 2025
सिवनी यशो :- आगामी त्यौहार होली के मद्देनजर छपारा थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन 11 मार्च मंगलवार को दोपहर 1 बजे हुआ । बैठक में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जहां होली उत्सव में नगर सहित क्षेत्रीय ग्रामों में त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से आनन्द भरे माहौल में मनाए जाने नगर निरीक्षक सौरभ पटेल एवं नगर परिषद सीएमओ श्याम गोपाल भारती ने अपील की एवं पूर्व में प्रशासनिक अनुमति लिए बिना किसी भी बड़े कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी की प्रशासन की गाइडलाइन के विषय पर बताया गया ।
उक्त बैठक में नगर के बस स्टैंड परिसर से हटाया गया हाइमास्क बिजली का पोल जल्द लगाने सहित नगर में नियमित जल आपूर्ति एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसी आवश्यक सेवाएं को लेकर नगर परिषद सीएमओ भारती को कहा गया । वहीं नगर निरीक्षक सौरभ पटेल द्वारा द्वारा त्यौहार शांति पूर्वक संपन्न हो पुलिस बल तैनाती को लेकर नगर के चौक चौराहे चिन्हित किए गए । टीआई द्वारा बताया गया कि होली उत्सव में पुलिस बल द्वारा विशेष गस्त बढाई जायेगी बैठक में गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि पत्रकार गण उपस्थित रहे ।





