पेंचव्हेली 14 जुलाई से चलेगी नैनपुर तक, 14 जुलाई से ही सिवनी बैतूल पैसेंजर चलेगी
Chhindwara 05 July 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पेंचव्हेली ट्रेन इन्दौर-सिवनी को 14 जुलाई से नैनपुर तक बढ़ाया जावेगा। इसी तरह छिंदवाड़ा-बैतूल पैसेंजर को सिवनी तक 14 जुलाई से बढ़ाया जा रहा है। रेल्वे ने इसके टाईम टेबिल जारी कर दिये हैं।
इन्दौर-नैनपुर पेंचव्हेली एक्सप्रेस इन्दौर ट्रेन न. 19343 से 1.05 बजे को छूटेगी और नैनपुर दूसरे दिन सुबह 6.30 बजे नैनपुर पहुंचेगी यह ट्रेन न. 19344 शाम को नैनपुर से 7 बजे छूटेगी और दूसरे दिन 12.45 बजे इन्दौर पहुचेगी।
सिवनी बैतूल पैसेन्जर
इसी तरह सिवनी -बैतूल पैसेंजर ट्रेन न.58830 सिवनी से सुबह 5.30 बजे छूटेगी और 12.35 बजे बैतूल पहुंचेगी। यही टे्रन न.58830 बैतूल से 4 बजूे शाम को छूटेगी और 10.30 बजे सिवनी पहुचेंगी।
पेंचव्हेली इन्दौर सुबह एवं बैतूल पैेसेन्जर को ईटारसी तक चलाने की मांग
रेल्वे द्वारा ट्रेनों को बढ़ाना यात्रियों के हिसाब से ठीक है
ट्रेनों के लिए अलग अलग रैक लग रहे हैं। ये रैक नैनपुर एवं सिवनी में दिन एवं रात्री में खड़े रहेंगे। इन्दौर का व्यापारिक महत्व है रेल्वे अपने टाईमटेबिल में फेरबदल कर टे्रन को सुबह इन्दौर पहुंचाये और शाम को इन्दौर से छूटे तो दूसरे दिन 10-11 बजे नैनपुर पहुंचे इससे इन्दौर जाने वाले यात्रियों का समय खराब नहीं होगा वह दिन भर व्यापारिक कार्य कर सकता है। इसी तरह सिवनी-बैतूल पैसेन्जर को इटारसी तक बढ़ाया जाना चाहिए। जिससे इटारसी से आगे जाने के लिए और भी ट्रेन मिलेगी।



