देश विदेशमध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

₹15 सस्ता हुआ पेट्रोल इसके बाद भी कीमत 273 रुपए

दिल्ली:-  पेट्रोल और डीजल के दाम में अचानक बड़ी राहत दी गई है । दिनों दिन आसमान छू रही. मंहगाई के दौर में पेट्रोल और डीजल के दाम 15 रूपये प्रति लीटर कम हो जाना बहुत बडी बात है, परंतु इन घटी कीमतों से भारत के लोगों को खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि इन घटी कीमतों के बाद भी पेट्रोल की कीमत 273 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 274 रूपये प्रति लीटर से अधिक है और यह कीमते पाकिस्तान की सरकार ने. कम की है।

पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल के दाम 15.39 रुपए प्रति लीटर घटा दिए, वहीं डीजल के रेट में 7.88 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। पाकिस्तान में नए पेट्रोल के दाम 273.1 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल के नए दाम 274.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

पाकिस्तान की सरकार अपने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से परेशान जनता को राहत देने के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं में निरंतर महंगाई को कम करने के उपाय सोच रही है और लगातार इस तरह के प्रयास कर रही है कि आम जनता की सरकार के प्रति नाराजगी ना बढ़े।

पिछले कुछ समय से लगातार यह देखने में आ रहा है कि पाकिस्तान की जनता अपनी सरकार से बेहद दुखी है और सार्वजनिक रूप से आलोचना भी कर रही है पाकिस्तान की सरकार जनता की इस नाराजगी को दूर करने के लिए अपने प्रयासों में जुटी हुई है परंतु उसे कितनी सफलता प्राप्त होगी यह आने वाला समय ही बताएगा।

यहां बतान दें कि पाकिस्तान की जनता अपनी सरकार की जब आलोचना करती है तो वह  पाकिस्तान की तुलना में भारत की स्थिति को बेहतर मानती है और भारत की व्यापक प्रशंसा करती है।  पाकिस्तान की आम जनता में बहुत ही सामान्य बात हो गई है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!