क्राइमसिवनी

छह नग सागौन सिल्ली के साथ पिकअप वाहन पकड़ा गया

कहानी वन परिक्षेत्र की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 किमी पीछा कर पकड़ा वाहन

Seoni 20 June 2025
सिवनी यशो:- कहानी वन परिक्षेत्र की गुदना बीट में अवैध सागौन लकड़ी की तस्करी का एक मामला उजागर हुआ है। वन विभाग की दबिश टीम ने रात में दबिश देते हुए महिंद्रा बोलेरो पिकअप (क्रमांक रूक्क 22 त्र 3741) को छह नग सागौन सिल्ली (लगभग 0.6 घन मीटर) के साथ जब्त किया है।

वन विभाग को देखकर वाहन चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने लगभग 6 किमी तक पीछा कर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

40,000 रुपये कीमती सागौन काष्ठ जब्त

पकड़े गए वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही सागौन लकड़ी की अनुमानित कीमत 40,000 रुपये बताई जा रही है।
इस प्रकरण में पीओआर प्रकरण क्रमांक 47799/16 दिनांक 18/06/2025 के अंतर्गत विधिवत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संगठित प्रयास, सक्रिय गश्त

यह कार्रवाई वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह उईके और उप वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह छपारा के निर्देशन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी सागर श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।

वन विभाग का कहना है कि जंगलों से अवैध लकड़ी तस्करी के विरुद्ध सघन गश्त और विशेष दबिश अभियान जारी रहेंगे।

“रात के अंधेरे में लकड़ी तस्करी करने वालों को अब सावधान रहना होगा। हमारी टीम हर संभावित मार्ग और गतिविधियों पर नजर रख रही है।”
— सागर श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्र अधिकारी, कहानी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!