गुलाबी गैंग ने शराब ठेकेदार की निकाली शव यात्रा, मुख्यमंत्री को शराब बंदी करने दी चेतावनी
आदिवासियों को न्याय दिलाने लिया संकल्प,भू माफियाओं से आदिवासियों की जमीन वापस दिलाने की मांग
Chhindwara 29 May 2025
पॉढुर्णां यशो:- गुलाबी द्वारा विगत् एक माह से संपूर्ण जिले से प्रदेश में शराब बंदी को लेकर धरना आंदोलन का क्रम जारी है, नांदनवाड़ी के बाद पांढुर्णा जिले में भी गुलाबी गैंग की सैंकड़ों महिलायें ड्रेस कोड में हाथों में डंडे लिये कार्यक्रम स्थल पहुॅची और जिले की तीन शराब दुकानों को बंद कराया एवं उनमें ताले जड़े जिनमें पांढुर्ना हाईवे से लगी मोरडोगरी, नांदनवाड़ी और मंदिर से लगी सीराटा दुकान पर के शटर पर ताला जड़ा वही नांदनवाड़ी में धरना स्थल पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पांढुर्णा शराब ठेकेदार के शव का पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली । इस अवसर गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज संपूर्ण प्रदेश सहित जिलेे में अवैध शराब का कारोबार चरम पर है, और इसी अवैध शराब की बिक्री के चलते महिला अपराधों सहित मार काट की घटनायें आम बात हो गई है।
उन्होनें प्रदेश के मुख्यमंत्री को खुली चेतावनी दी है शीघ्र संपूर्ण प्रदेश में शराब बंदी की जाये या अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाये और अवैध शराब का व्यापार करने वालों के विरूद्ध कार्यवााही कर रासुका लगायी जावे अन्यथा गुलाबी गैंग अब संपूर्ण प्रदेश में शराब बंदी एवं आदिवासियों को उनका हक एवं न्याय दिलाने के लिये उग्र्र आंदोलन करेगी। वहीं दूसरी ओर उन्होनें कहा कि संपूर्ण प्रदेश विशेषकर छिंदवाड़ा, बैतूल एवं पॉढुर्णा जो कि आदिवासी बाहुल्य जिलेे हैं के आदिवासी कृषकों की करोड़ों रूपयों की बेशकीमती भूमि को भू माफिया कौडिय़ों के दाम खरीदकर फिर उस सामान्य मद में परिवर्तन कराकर अरबों रूपये बना रहे हैं, इस पर भी रोक लगना चाहिये ।





