वृक्षारोपण हब बनेगा लावासर्रा, CWC ने की पहल की प्रशंसा

हाइटेक वृक्षारोपण का निरीक्षण करने पहुँचा CWC दल, 625 पौधों की यूनिट लगाने का निर्देश
Seoni 14 June 2025
सिवनी यशो : – ग्राम पंचायत लावासर्रा, जनपद पंचायत कुरई, जिला सिवनी में हाईटेक वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय अंतर्गत सेंट्रल वॉटर कमीशन (CWC), नई दिल्ली के निरीक्षण दल द्वारा किया गया। यह दल सहायक अनुसंधान अधिकारी अंकित मोर्य के नेतृत्व में पहुँचा।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुरई संजय डहेरिया, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजाराम सनोडिया, एई पंकज चौधरी, उपयंत्री सिद्धार्थ पांडे और योगेन्द्र कुमरे उपस्थित रहे।
निरीक्षण दल ने वृक्षारोपण की गुणवत्ता एवं उनकी देखरेख की व्यवस्था की सराहना की। श्री मोर्य ने मौके पर ही अधिकारियों और ग्राम पंचायत को निर्देशित किया कि इस क्षेत्र को वृक्षारोपण ‘हब’ के रूप में विकसित किया जाए और आगे 625 पौधों की एक यूनिट और लगाई जाए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सुभाष धुर्वे, उपसरपंच सुनीता बाई उइके, सचिव परसराम साहू, पंचगण, गणमान्य नागरिक दिलीप कुमार धुर्वे, जगन्नाथ राहंगडाले, झामसिंह चौधरी, स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष सकुन फांसे, रोजगार सहायक महानंद पटले, मेट मिथलेश नागोतरा एवं संजय उइके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ने निरीक्षण दल का आत्मीय स्वागत किया और भविष्य में भी वृक्षारोपण कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।





