WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

उज्जैन में संपन्न राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जिले के खिलाडियों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

दो खिलाडियों का नेशनल स्पर्धा में प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

सिवनी यशो (11  नवंबर 24 ) –  सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग (Assistant Commissioner Tribal Affairs Department) सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि 68वी राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता उज्जैन (State level gymnastics competition Ujjain) में 5 नवम्बर से 9 नवम्बर को आयोजित हुई। जिसमें एक बार फिर से कुरई जिला सिवनी के जिम्नास्टिक के खिलाडिय़ों (gymnastics players) ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए 2 गोल्ड 8 सिल्वर 5 ब्रॉस मेडल ऐसे कुल 15 मेडल अपने जनजातीय कार्य विभाग के लिए प्राप्त किए । 
उपरोक्त सभी खिलाड़ी क्रीड़ा परिसर कुरई  (Sports Complex Kurai) में जिम्नास्टिक कोच हेमंत विश्वकर्मा, सहायक कोच जीनत खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण करते हैं। एक्रोबेटिक मिक्स पेयर में सुमित राउत, रीना भोयर (गोल्ड मेडल) मेंस फोरर रामनंदन उईके, राजाराम कुमरे, सतेंद्र वाडीवा, ईश्वर धुर्वे (सिल्वर) मेंस पेयर अमित करयाम, विमलेश परते (ब्रांज) वूमेंस ट्रायो प्रागनी कोकोड़े, शाहीना खान, पूनम सलामें (सिल्वर) वूमेंस पेयर प्रियांशी शेंडे, सनोवर खान (ब्रांज) रिद्मिक जिम्नास्टिक में आकांक्षा ठाकरे (1) सिल्वर 2 ब्रांज) सलोमी (1 ब्रांज मेडल) प्राप्त किए।
      कोच हेमंत विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि गोल्ड मेडल (gold medal) प्राप्त 2 खिलाड़ी कलकत्ता में होने वाली नेशनल जिम्नास्टिक स्पर्धा (National gymnastics competition) में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का प्रतिनिधत्व करेंगे। जनजाति कार्य विभाग सिवनी के सहायक आयुक्त, एस.आर. मेरावी, सहायक संचालक,  एस.के. सिंह, क्षेत्र संयोजक, सुश्री पूजा उइके, एवं प्राचार्य अरविंद दत्त दीक्षित, प्राचार्य श्रीमती ज्योति सेन, जिला क्रीड़ा प्रभारी एफ.एन. एक्का द्वारा बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गई। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!