मध्यप्रदेशसिवनी

जहर मुक्त खेती रोग मुक्त भारत

किसान सम्मान समारोह एवं प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

Seoni 27 December 24
सिवनी यशो:- छपारा – नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में 27 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से किसान सम्मान समारोह एवं प्राकृतिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत स्व डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई, कार्यक्रम में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण दिया गया , इंदौर से आए आइडियल फाउंडेशन के फाउंडर राज सोनी जी ने मिट्टी परीक्षण न करने के नुकसान बताए, परीक्षण के सही तरीके बताए, मिट्टी परीक्षण से पोषक तत्व और और खाद की सही मात्रा डालने की जानकारी मिलती है ।

जहर मुक्त खेती रोग मुक्त भारत - Seoni News

प्राकृतिक कृषि एक्सपर्ट नागवंशी ने जैविक घटक घनजीवामृत , जीवामृत, अग्निअस्त्र जैसे अन्य घटक बनाने का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि किसानों को अपने खेतों में गोमूत्र गाय का गोबर चने का बेसन आदि का घोल बनाकर खेती करें जिससे मिट्टी की सहत सुधरेगी साथ ही पौष्टिक उपज भी प्राप्त होगी प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को बुलाकर साल, श्रीफल और सम्मान पत्र से किया गया, जिसमें अमर बेलवंशी ,अंकित मालू, नीलेश्वर ठाकुर , गफ्फार खान , अन्नू मानेश्वर एवं महिला कृषकों में सरोज डहरिया, मीना मानेश्वर एवं अन्य कृषकों को सम्मानित किया गया।

साथ ही जैविक प्रेरकों को भी सम्मानित किया गया,

उपस्थित सदम सिंह बडख़रे जनपद अध्यक्ष, सुनील झरिया जनपद सदस्य , मनीराम काकोरिया जनपद सदस्य घंसौर, डॉ योगेन्द्र सिंह, हरेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ उन्नत कृषक , पत्रकार , गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे अंकित ठाकुर द्वारा कार्यक्रम का सफल मंच संचालन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button