क्राइमखेलमध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

IPL सट्टे पर पुलिस की कार्यवाही एक गिरफ्तार,मोबाइल और 15900 रूपये प्राप्त

लाखों का हिसाब किताब मोबाईल में

सिवनी यशो:- सिवनी कोतवाली आईपीएल सट्टा खिलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोईबाल और नगद राशि 15900 रूपये जप्त की है । पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 03/05/2024 को एक आरोपी को गिरजा कुंड नेहरू रोड सिवनी से मोबाईल के माध्यम से आईपीएल का सट्टा खिलाते हुये पकडा गया। बताया गया है कि मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्यवही की गयी है ।
मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे आरोपी ने पुलिस को देखकर आईपीएल सट्टे में प्रयोग कर रहा एंड्रायड मोबाईल फोन को खंडहर में झाडियों के पास फेंक दिया था । जिसकी निशादेही पर आरोपी के कब्जे से एक एंड्रायड सेमसंग कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया । तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लगवाडी की रकम 15900 /- रूपये प्राप्त हुयी। आरोपी ने बताया कि आईपीएल सट्टे का काम छिंदवाडा में भी करता है जिसकी वसूली मयंक गुप्ता के द्वारा की जाती है। आरोपी अपने सट्टे के काम को सागर सुराना एवं सचिन उपाध्याय को देना बताया एवं उसके बदले कमीशन लेना बताया । आरोपी के द्वारा आईपीएल एवं अन्य ऑनलाईन सट्टे की आईडी तैयार की जाती है जिसके लिये क्लाईंट रूपेश सेन लेकर आता है, और आरोपी आईडी बनाकर देता है जिसका कमीशन रूपेश सेन को देता है। आरोपी अतुल चौरसिया के मोबाईल पर सट्टे का लेन देन पाया गया है। आरोपी अतुल चौरसिया एवं अन्य 04 लोगों के विरूद्ध धारा 04 क सट्टा एक्ट एवं धारा 109 ताहि0 के अंतर्गत थाना कोतवाली सिवनी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

इस कार्यवाही में अतुल चौरसिया पिता ईश्वर दास चौरसिया उम्र 28 साल निवासी गिरजा कुंड नेहरू रोड सिवनी
, मयंक गुप्ता निवासी छिंदवाडा, सागर सुराना निवासी रायपुर, सचिन उपाध्याय निवासी बालाजी नगर बारापत्थर सिवनी, रूपेश सेन चौधरी का बाडा सिवनी को बनाया गया है । इनके पास से पुलिस ने जप्ती मशरूका के रूप में 01- नगदी रकम 15900/- रूपये । 02-01 एंड्रायड मोबाईल कीमती लगभग 70000/- रूपये जप्त किया है ।

इस कार्यवाही को अंजाम देने में निरीक्षक सतीश तिवारी, निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे, प्र0आर0 राजेश जंघेला, प्र0आर0 सुन्दर श्याम तिवारी, आर0 जगदीश यादव, आर0 अमित रघुवंशी आर0 विक्रम देशमुख, आर0 प्रतीक बघेल, आर0 अजय बघेल, आर0 विनय चौरिया, आर0 रीतेश वर्मा, आर0 इरफान, आर0 लोकेश, आर0 सौरभ, आर0 विशाल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!