क्राइमछिंदवाड़ा

पुलिस ने 118 वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस का कॉम्बिंग आपरेशन अवैध शराब जप्त आरोपियों पर कार्रवाई

Chhindwara 25 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतरज् धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों / अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता के द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर निरंतर कार्यवाही करने के निर्देश पर रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी / दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 20 स्थाई व 98 गिरफ्तारी, इस प्रकार कुल 118 वारंटियो को दबिश घेराबंदी नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया गया, सभी गिरफ्तारशुदा वारंटियों को मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। अवैध शराब की तस्करी/ खुले स्थान शराब पीने वाले 35 व्यक्तियों से 985 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई ।पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकार्ड को अपडेट किया गया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!