क्राइमसिवनी

आईपीएल सट्टे के बडे कारोबारियो को पुलिस ने दबोचा

सिवनी यशो:-  सिवनी पुलिस ने आईपीएल सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 27 मई 2025 को ज्यारत नाका क्षेत्र से एक संदेही को पकड़ा जो अपने मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल रहा था। इससे प्राप्त सूचनाओं के आधार पुलिस ने सट्टा के बडे कारोबारियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस  ने क्रिकेट सट्टा के विरुद्द सिवनी पुलिस का यह वडा प्रहार  है जिसमें नगदी मोबाईल सहित कुल 45.33,200 रुपये का आन लाईन क्रिकेट का सट्टा पकडा है।

आरोपियों के खातों से हुआ लाखों का लेनदेन

दिनांक 27-05-2025 को पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा आईपीएल जुआ-सट्टा एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीडी शर्मा के निर्देशन में एवं सीएसपी श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली किशोर बावनकर ने अपने थाना स्तर पर टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ज्यारत नाका स्मार्ट किराना दुकान के सामने लखनऊ और बैंगलुरु के बीच हो रहे मैच में अभय वंशकार आईपीएल का मैच खेल रहा है। सूचना पर कोतवाली थाना की टीम ने दिनांक 27-05-2025 को शाम करीब 07.30 से 08.30 बजे के मध्य ज्यारत नाका क्षेत्र से एक संदेही को पकड़ा जो अपने मोबाईल से आन लाईन क्रिकेट सट्टा खेल रहा था। जिसे थाना कोतवाली लाकर पूछताछ कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्द किया जाकर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना प्रभारी कोतवाली ने मामले की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल से मदद लेकर तत्काल एक टीम आरोपी के द्वारा दिये गये आन लाईन क्रिकेट की लाईन चलाने वाले सिवनी निवासी पीयूष उदासी की तलाश पतासाजी हेतु रवाना किया गया। कोतवाली टीम ने दुर्ग भिलाई एवं रायपुर के संबंधित स्थानों में जाकर लगातार दो दिनों तक आरोपियों की तलाश किया जो आरोपी पीयूष उदासी रायपुर छत्तीसगढ़ में मिला। आरोपी पियूष उदासी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके चचेरे भाई सिवनी निवासी दिनेश वाधवानी के साथ मिलकर आन लाईन क्रिकेट मैच खिलाकर लोगों को हारजीत का खेल खिलाकर अवैध लाभ अर्जित करने का काम करते हैं।

आरोपी पीयूष उदासी एवं दिनेश बाधवानी को तलब कर पूछताछ की गई जो सिवनी पुलिस के डर से रायपुर में किराये से रहकर ऑन लाईन क्रिकेट का सट्टा खिलाने का काम करते हैं । आरोपियों के जिला रायपुर की एचडीएफसी बैंक शंकर नगर शाखा में दिनेश बाधवानी के नाम से खाता मिला जिस पर जनवरी 2025 से अभी तक कुल 5,11,000 रुपये का लेनदेन, सिवनी सेंट्रल बैंक के अकाऊंट से जनवरी 2025 से अभी तक काल 25,35,000 रुपये का लेनदेन एवं पियुष उदासी के बंधन बैंक शाखा सिवनी में जनवरी 2025 से अभी तक कुल 14,38,000 रुपये का लेनदेन किया गया है। आरोपीगणों के संबंधित खातों के स्टेटमेंट बैंकों से प्राप्त किये जाकर आगे की पड़ताल की जा रही है। बैंको को पत्र लिखकर आरोपियों के खाते फ्रीज कराने की कार्यवाही की गई है।

आईडी बनाने का अलग रेट था

दी गयी जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी अलग अलग स्थानों इस कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को एक निर्धारित राशि लेकरं आईडी उपलब्ध कराते थे। उनकी आईडी के आधार पर ही पूरा आईपीएल क्रिकेट का सट्टा का कारोबार चलता था। यह पूरा कारोबार रायपुर में किराए के एक मकान से चल रहा था। आरोपियों के पास से दो मोबाइल, 62 सौ रुपए नकद मिले। जब्त मोबाइल में मिले नंबर और अन्य जानकारियों के आधार पर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

इस कार्यवाही में अभय पिता सुदेश कुमार वंशवार निवासी ज्यारत नाका सिवनी, पीयूष पिता नरेश उदासी निवासी झूलेलाल कालोनी सिवनी हाल शंकर नगर रायपुर, एवं दिनेश उर्फ दीनू पिता दिलीप बाधवानी निवासी झूलेलाल कालोनी सिवनी हाल शंकर नगर 03 रायपुर को गिर$फ्तार किया गया है । इनके पास से 02 नग वीबो कंपनी के मोबाईल कीमती 25,000 रुपये, 01 नग वन प्लस मोबाईल कीमती 18,000 रुपये, नगदी 6,200 रुपये आरोपियों के कब्जे से जब्त एवं आरोपियों के खाते में कुल ट्रांजेक्शन राशि 44,84,000 रुपये कुल राशि 45,33,200 रुपये जप्त किये गये है ।

 उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली  किशोर बावनकर, उ.नि. डीआर शरणागत, सउनि संजय यादव, सायबर सेल से सउनि देकेन्द्र जायसवाल, प्र.आर योगेश राजपूत, मनोज पाल, आर. अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अभिषेक डहेरिया, शियम बघेल, हेमराज बघेले की सराहनीय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!