क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

विधायक के मासूम पोते के अपहरणकर्ताओं को छिंदवाड़ा पुलिस ने तीन घंटे में दबोचा

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं संभाला मोर्चा, तीन घंटे के अंद सकुशल छुड़ाया

Chhindwara 30 May 2025

छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस की बड़ी सफलता अपहरण की सूचना के 3 घंटों के भीतर 2 वर्षीय मासूम बालक को सकुशल किया दस्तयाब, दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार। मासूम के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन घंटे के अंदर बालक को सकुशल छुड़ा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने स्वयं देर रात मोर्चा संभालते हुए अपनी टीम के साथ तामिया पहुंचकर ऑपरेशन का नेतृत्व किया। गत दरम्यानी रात्रि जिला रायसेन पुलिस द्वारा से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पालोहा, थाना बेगमगंज, जिला रायसेन निवासी योगेंद्र पटेल के 2 वर्षीय पुत्र का कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया है ।

 

अपहरणकर्ताओं द्वारा फिरौती की मांग की जा रही है। रायसेन पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह संकेत प्राप्त हुआ कि आरोपीगण छिंदवाड़ा जिले के *थाना तामिया क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं, घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक स्वयं देर रात्रि मुख्यालय की विशेष टीम के साथ तामिया क्षेत्र के लिए रवाना हुए, मौका स्थल पर पहुंचकर एवं थाना तामिया प्रभारी निरीक्षक आशीष जैतवार को थाना क्षेत्र में संदेही व्यक्तियों की तत्काल तलाश के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध तकनीकी इनपुट का गहनता से विश्लेषण कर संभावित ठिकाने की पहचान ग्राम साझकुई थाना तामिया में की गयी गई। टीम द्वारा घेराबंदी कर 2 वर्षीय मासूम बालक* को सकुशल दस्तयाब किया गया, मौके से दो आरोपियो राहुल पिता वीरेन्द्र कुमार पटेल (उम्र 30 वर्ष), निवासी करोला, जिला रायसेन,उमेश गौर पिता सुशील गौर (उम्र 22 वर्ष), निवासी करोला, थाना बेगमगंज, जिला रायसेन गिरहफ्तार किया गया। आरोपीगण द्वारा स्वीकार किया कि उन्होंने फिरौती के उद्देश्य से बालक का अपहरण किया था।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!