Seoni 08 March 2025
सिवनी यशो:- थाना डूण्डासिवनी क्षेत्र में 26 दिसंबर 2024 को रात्री 09.15 बजे मनीष सनोडिया पिता राजेश सनोडिया उम्र 27 साल निवासी मुंगवानी थाना बण्डोल के साथ मारपीट कर गले मे चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी जिसका एक आरोपी सागर वर्मा को घटना के बाद गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया था ।
घटना दिनांक से ही आरोपी हरि कुंजाम पिता महेश कुंजाम उम्र 21 साल निवासी गौण्डी मोहल्ला कबीर वार्ड डूण्डासिवनी एवं निलेश वंशकार उर्फ कल्लू पिता संतोष वंशाकार उम्र 21 साल निवासी गौण्डी मोहल्ला कबीर वार्ड थाना डूण्डासिवनी फरार थे जिनकी थाना डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा तलाश पातासाजी की जा रही थी आरोपियो के द्वारा मारपीट कर हत्या की गई है ।
हत्या के इन फरार आरोपियों की तलाश के लिये वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश एवं मार्गदर्शन में डूंडासिवनी पुलिस द्वारा टीम गठित की गयी थी फरार आरोपी का लोकेशन हरियाणा राज्य के गुरूग्राम की जानकारी होने पर थाना डूण्डासिवनी पुलिस ने वहां पहुँचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया । इस गिरफ्तारी में निरीक्षक किशोर वामनकर, उनि मनोज जंघेला, प्र. आर. शेखर बघेल, मुकेश गौंडाने, आरक्षक विवेक बाथरे सीताराम जावरे, अंशुमन राजपूत एवं सायवर सेल से सउनि देवेन्द्र जैसवाल की भूमिका सराहनीय रही ।





