WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

गौवंश के परिवहन पर पुलिस की कार्यवाही, ट्रक क्रूरता ऐसी की 3 गौवंश की मौत 34 को पहुँचाया गौशाला

Seoni 12 April 2025
सिवनी यशो:- बंडोल पुलिस ने क्रूरता पूर्वक गौवंश परिवहन पर की कार्यवाही 34 नग जीवित गौवंश मवेशी, 03 नग मृत गौवंश मवेशी कुल 37 नग गौवंश व 12 चक्का ट्रक क्र. UP-78-CN-4473 कुल 13 लाख दस हजार रूपये का मशरूका जप्त किया ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन मे, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी जी.डी. शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम व्दारा थाना क्षेत्र मे लगातार गौवंश परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 12/04/2025 को थाना प्रभारी बंडोल व्दारा अवैध मवेशी परिवहन की मुखबिर सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए NH-44 रोड हाईवे गोरखपुर टेक के पास नाकाबंदी की गई, दौरान नाकाबंदी के वाहन ट्रक 12 चक्का गेरूआ मुण्डा सफेद रंग का जिसका नं. UP-78-CN-4473 आई कि पुलिस की नाकाबंदी को देखकर वाहन चालक एवं वाहन चालक का साथी वाहन को रोड के साईड मे खड़े कर अपने वाहन से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये।

वाहन को चैक करने पर जिसमे क्रूरतापूर्वक गौवंश मवेशी जिनके मुंह, पैर, सींग रस्सियो से बंधे थे, जो गवाहनो की मदद से रस्सियो को काटकर मवेशियो को गिना गया जो कुल 37 नग मवेशी गाय, बेल, नाटा, बछडा, बछिया भरे थे, जिनमे 14 नग गाय, 13 नग बछडा, 04 नग बछिया, 04 नग बैल 02 नग नाटा, कुल जीवित 34 नग मवेशी एवं 03 नग मृत जिसमे 01 नग नाटा 02 नग गाय थी, जिनके मुंह, पैर, सींग रस्सियो से बंधे हुये थे जिन्हे क्रूरतापूर्वक कत्लखाने ले जा रहे थे जो मौके पर कुल 37 नग गौवंश/मवेशी और ट्रक क्र. क्क-78-ष्टहृ-4473 को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया। अज्ञात आरोपी एवं वाहन चालक का कृत्य धारा- 4, 6, 9 म. प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 6, 7 म.प्र. कृषि उपयोगी संरक्षण अधिनियम, 6 (क), 6 (ख) (1) म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि., 11 (घ) (1) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 184 रूङ्क ्रष्टञ्ज के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगणो के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विधिवत कार्यवाही की गई। अज्ञात आरोपी एवं वाहन चालक की तलाश पतासाजी जारी है।

इस कार्यवाही में कुल 37 नग मवेशी गाय, बेल, नाटा, बछडा, बछिया भरे थे, जिनमे 14 नग गाय, 13 नग बछडा, 04 नग बछिया, 04 नग बैल 02 नग नाटा, कुल जीवित 34 नग मवेशी एवं 03 नग मृत जिसमे 01 नग नाटा 02 नग गाय कीमती 1,10,000/- रूपये एवं ट्रक क्र. UP-78-CN-4473 कीमती 12,00,000/- रूपये कुल मशरूका 13,10,000/- रूपये की जप्ती की गयी है तथा इस कार्य में थाना प्रभारी उ.नि. अर्पित भैरम, सउनि. राजेन्द्र नागवंशी, प्र. आर. 69 अमर उईके, प्र.आर.467 अवधेश बघेल, आर. 750 नीरज राजपूत, आर.539 सतीश पाल, सैनिक 15 दशाराम भलावी, डायल 100 वाहन पायलेट जसवंत नामदेव की भूमिका सराहनीय रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!