क्राइममध्यप्रदेशसिवनी
जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा 7.24 लाख का माल जब्त, 10 गिरफ्तार
जुआ-सट्टा के विरुद्ध पुलिस का सख़्त अभियान जारी, कलबोडी में खेत में चल रहा था जुआ का फड़
Seoni 09 June 2025
सिवनी यशो:- जिले में जुआ-सट्टा व अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी. डी. शर्मा व एसडीओपी ललित गठरे के मार्गदर्शन में हाल ही में की गई बड़ी कार्रवाई में ग्राम कलबोडी में खेत के अंदर चल रहे जुए के अड्डे पर तीन थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने छापा मारकर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया और 7,24,700 मूल्य का मशरूका जब्त किया।
मुखबिर की सूचना पर बड़ी रेड
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कुरई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलबोडी में लालवीर मर्सकोले के खेत में बैटरी की लाइट में रात के अंधेरे का लाभ उठाकर ताश के पत्तों पर जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी ललित गठरे के नेतृत्व में कुरई, डुण्डासिवनी और लखनवाड़ा थानों की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल घेराबंदी की गई और दबिश दी गई।
अंधेरे में भागने का प्रयास, 10 पकड़े गए
रेड के दौरान कई जुआरी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 10 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
विनायक माना ठाकुर (22), रानी दुर्गावती वार्ड, शाहिद पीर खां (34), जनता नगर, संजय सनोडिया (22), तिलक वार्ड, दुर्गेश नाविक (40), गणेश चौक, अंकित यादव (25), खैरीटेक, शेख कादिर (22), तिलक वार्ड, नन्दकिशोर रैकवार (40), रानी दुर्गावती वार्ड, शाहरुख हुसैन (25), घसियारी मोहल्ला, असलम खान (25), पटेल टोला, बरघाट एवं शाहिद सरदार अहमद (35), वार्ड नं. 03, बरघाट
फरार आरोपी – कुख्यात जुआ संचालक भी शामिल
शुभम चंदेल, कलबोडी, चांदी, नागपुर रोड, तिलकराज चंदेल, कलबोडी एवं योगेश झा, मंगली पेठ
पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार आरोपी शुभम चंदेल, योगेश झा और चांदी जिले के कुख्यात जुआ संचालकों में गिने जाते हैं जिनके विरुद्ध अन्य थानों में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
जब्त सामान का विवरण:
70,000 नगद, 52 ताश के पत्ते,प्लास्टिक त्रिपाल, 1 स्विफ्ट डिजायर कार, 5 एंड्रॉइड मोबाइल व 2 कीपैड मोबाइल एवं बैटरी व एलईडी लाइट इन सब की कुल कीमत: 7,24,700
जिलेभर में लगातार हो रही है सख्त कार्यवाही
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के मार्गदर्शन में जिलेभर में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। हाल के सप्ताहों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियाँ की गई हैं, जिनमें कई जुआ संचालकों की गिरफ्तारी हो चुकी है और लाखों की जब्ती की गई है। यह कार्यवाही उसी सिलसिले की एक बड़ी कड़ी है जिसने अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा दिया है।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी
निरीक्षक कृपालशाह टेकाम, निरीक्षक सतीश तिवारी, निरीक्षक चंद्रकिशोर सिरामे, उप निरीक्षक अजय जयसवाल, दुर्जन लाल सल्लम
आरक्षक आर.एस. शेखर बघेल, सुंदर श्याम तिवारी, रेवाराम रघुवंशी, राजेश मथारे, संतोष उइके, महेंद्र परतेती, संतोष धुर्वे, आर.के. नितेश राजपूत, कृष्ण कुमार भालेकर, चंद्रदीप हिवारे, अविनाश पांडे, बालचंद नागरधने, प्रकाश उइके, अरुण कवरेती, मनोज सूर्यवंशी, मिथलेश पराड़कर, शिवदीप ठाकुर, नीरज दुबे ।



