छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर पहुँची पुलिस

 

एफ आई आर के बाद पुलिस के कमलनाथ के भोपाल और छिंदवाड़ा बंगलों पर पहुँचने की खबर है

सिवनी यशो:- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भोपाल और छिंदवाड़ा स्थित बंगलों पर पुलिस के पहुँचने की खबर हैं, अचानक बड़ी 8 से 10 पुलिस की गाडिय़ा कमलनाथ के शिकारपुर स्थित बंगले पर पहुँचने से आमजनों में पहले तो तरह तरह की चर्चाएं रही परंतु बाद में पता चला कि यह गाडिय़ा छिंदवाड़ा लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की एक शिकायत पर पहुँची है । भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने शिकायत करते करते हुये आरोप लगाया है कि मुताबिक कमलनाथ के निज सहायक आर के मिगलानी ने सोशल मीडिया पर अश्लील वायरल कराया है बंटी साहू ने इस मामले में एफआईआर की है और पुलिस मिगलानी की तलाश कर रही है ।

निज सहायक मिगलानी पर बंटी साहू का वीडियो वायरल कराने के आरोप

अभी तक जो जानकारी सामने आई है कि उसके मुताबक प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निज सहायक आर के मिगलानी ने एक निजी न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर को मिलने बुलाया और भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू का एक कथित अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए कहा और उसे इसके बदले 20 लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया गया ।

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा और भोपाल बंगलों पर मिगलानी को तलाशने पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने इस तरह की जानकारी विवेक बंटी साहू को दी और फिर उसके बाद बंटी साहू ने छिंदवाड़ा पुलिस में मिगलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, एफआईआर होते ही पुलिस एक्टिव हुई शिकारपुर स्थित कमलनाथ के निजी आवास और भोपाल स्थित शासकीय आवास पर पहुंची यहाँ उन्होंने मिगलानी को तलाश किया, खबर ये भी है कि मिगलानी अभी छिंदवाड़ा में ही हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!