मध्यप्रदेशराजनीति

वाहन चैकिंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली बंद करे पुलिस: एनएसयूआई

Chhindwara 26 June 2025
छिन्दवाड़ा यशो :-छिंदवाड़ा नगर में यातायात सुधार के नाम पर चल रही पुलिस की कथित कार्रवाई अब जनविरोध का कारण बनती जा रही है। एनएसयूआई ने इसे ‘अवैध वसूली की कार्रवाई’ करार देते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और चार सूत्रीय मांगों को तत्काल लागू करने की बात कही।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग और सड़क किनारे पार्क किए वाहनों को टो कर बिना वैध कारण के जब्ती एवं दंड वसूली की जा रही है, जो आम जनता विशेषकर छात्रों और युवा वाहन चालकों के साथ अन्याय है।

टोवेन कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रही है मनमानी

ज्ञापन में बताया गया कि टोइंग वाहन से खींचे गए दोपहिया और चारपहिया वाहनों को नुकसान होता है, जिसकी भरपाई वाहन मालिकों को करनी पड़ती है, जबकि यह जिम्मेदारी नगर निगम या पुलिस की होनी चाहिए।

पार्किंग की व्यवस्था बने, फिर करें कार्रवाई

एनएसयूआई ने यह भी कहा कि नगर निगम को पहले पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए, केवल जुर्माना या वाहन जब्ती कोई स्थायी समाधान नहीं है। पुलिस को निर्देशित किया जाए कि चेकिंग और दंड की प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत हो

 ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे: अजय ठाकुर (जिला अध्यक्ष),राजू वाडिवा,समर्थ मैद, लेखराम यदुवंशी, तनय शर्मा, सत्येन्द्र अहिरवार,प्रकाश भावरकार, सतीश डेहरिया,अनुराग डेहरिया, मोनू लाडे, अविनाश काकोडिया, शिखर लोधी तथा अन्य एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!