क्राइमसिवनी

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे में किया

बेटे की मौत का बदला लेने, पति पत्नि को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पहुँचे जेल

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत उगली थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को सुबह दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। जहां बीच रास्ते खून से लथपथ पति-पत्नि के शव मिले थे। इस घटना के चलते क्षेत्र सहित संपूर्ण जिले में सनसनी फैल गई थी। वहीं, इस दोहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में जहाँ दहशत बन गयी है वहीं पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। इस मामले की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपियो को जेल पहुँचा दिया है ।
पुलिस के लिये चुनौती बने इस हत्याकांड में जानकारी मिली कि मृतको की किसी से कोई ऐसी दुश्मनी नही हँ जो हत्या का कारण बने । यह अवश्य जानकारी में आया था कि शिकार के दौरान बिछाए बिजली के तार से जिन दो युवक नाम नवीन पिता श्रीचंद धुर्वे एवं पवन पिता बिजलसिंह वरकड़े की मृत्यु हो गई थी । इन मृतकों परिजन मृतक लक्ष्मण से रंजिश रखते थे।

मृतक लक्ष्मण धुर्वे को अपराध के लिये जेल भी हुई थी । मृतक पर अपराध क्रमांक 241/23 धारा 304 भा.द.वि.135 भारतीय विद्युत अधिनियम में आरोपी था। इस अपराध में लक्ष्मण धुर्वे ने जंगल में बिजली का तार जंगली जानवर का शिकार करने हेतु लगाया था। इस बिजली के तार के चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। जिसमें मृतक लक्ष्मण धुर्वे को आरोपी बनाकर जेल भेजा गया था। वह कुछ दिन पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था ।

   संदेह के आधार पर नवीन धुर्वे के पिता श्रीचंद धुर्वे/ भगनू धुर्वे से शक्ति से पूछताछ की गई, जिसने पूछताछ के दौरान अपने बेटे की मृत्यु का बदला लेने की रंजिश में अपने भतीजे सहदेव पिता अरुण कुमार धुर्वे के साथ दिनांक 11.7.24 के रात्रि दोनों पति-पत्नी लक्ष्मण और लीला की टंगिया (कुल्हाड़ी) से मारकर हत्या करना स्वीकार किया, मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना की जा रही है, इस मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी श्रीचंद पिता भगनु उम्र 40 साल निवासी ग्राम सनाथर टोला ग्राम बनाथर सहदेव और छोटू पिता अरुण कुमार धुर्वे उम्र 23 साल निवासी ग्राम सनाथर थे।
इस घटनाक्रम में पुलिस का सराहनीय कार्य रहा जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केवलारी आशीष भराड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उगली उप निरीक्षक सदानंद गोदेवार, संयुक्त उप निरीक्षक सी.एल.सींगमारे, कार्यवाही संयुक्त उप निरीक्षक सुख देव मर्सकोले, आरक्षक 628 दीपक कांवर, 257 गणेश हनवत, 596 संदीप पांच तिलक आरक्षक 60 संदीप ठाकरे ,आरक्षक 680 पराग राहंगडाले, चालक आरक्षक 676 मोनू डेहरिया महिला आरक्षक 706 अभिलाष कटरे की सराहनीय भूमिका रही।
दोनों अपराधीयोंं के ऊपर अपराध क्रमांक 103(1)के तहत मामला पंजीबद करते हुए उगली पुलिस के पास रखा गया है,अत:अपराधियों के द्वारा घटना करने के बाद साक्ष्य छुपाने के आधार पर और भी धाराओं के तहत अपराध के आधार पर सिवनी भेजा जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!