Seoni 17 December 2024
सिवनी यशो:- बंडोल थाना क्षेत्र के जंगल में जुआ फड़ लगाकर कुछ जुआरी दांव लगा रहे है इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर बंडोल थाना प्रभारी उनि. श्रीचंद मरावी ने टीम बनाकर गत 14.दिसंबर को घेराबंदी की जिसमें दो जुआरी पकड़े गये तथा कुछ अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गये । पुलिस ने पकड़े गये जुआरियों से भागे जुआरियों के संबंध में जानकारी लेकर प्रकरण पंजीबद्ध किया है । जानकारी के अनुसार ग्राम कुदवारी के जगल मे कुछ लोग जुआ मन्ना खेल रहे हैं कि सूचना पर दबिश दी गयी । पुलिस को देखकर मौके से जुआडियान भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर धर दबोचा गया।
मोके से आरोपी विक्की उर्फ विजय सोनी पिता महेश सोनी उम्र 41 साल निवासी सुभाष वार्ड सिवनी एवं 02. शुभम पिता दीपक दुलानी उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी सिवनी के पकडे गये व अन्य आरोपी जंगल अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल मे भागने में सफल हुए पकड़े आरोपी विजय सोनी का मेमोरेन्डम कथन लेख किये गये जिसने अपने कथनो मे अन्य आरोपी, जोंटी छबलानी 31 साल निवासी भैरवगंज सिवनी, संदीप बघेल उम्र 40 साल निवासी लूघरवाडा, बादशाह बघेल उम्र 40 साल निवासी लूघरवाडा, मनीष सोनी उम्र 40 साल निवास बरघाट नाका सिवनी, अमित यादव 40 साल निवासी सुभाष वार्ड सिवनी, राजा निरवारे उम्र 35 साल निवासी सुभाष वार्ड सिवनी, विक्की निवासी सिमरिया सिवनी के साथ जुआ खेलना बताया व आरोपी गण मोके से फरार होना बताया है। पकडे गये आरोपी विक्की उर्फ विजय सोनी व शुभम दुलानी से मोके पर फड व पास से ताश के 52 पत्ते व नगदी 42600 रुपये नगदी, एक मोटर सायकिल डिस्कवर एमपी- 22-म-4111व 02 मोबाईल जप्त किये गये है, सभी आरोपी गणो के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया



