WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

डी.जे संचालन पर पुलिस ने की कार्यवाही

सिवनी यशो:-प्रायः देखने में आ रहा है, कि समझाइश के उपरान्त भी कार्यक्रम के आयोजक एवं  डी.जे संचालको द्वारा आयोजनों में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों के प्रयोग की अनुमति नहीं ली जा रही है एवं अत्यधिक संख्या में साउण्ड बॉक्स का प्रयोग कर तेज आवाज में डी.जे व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि तेज ध्वनि से न केवल स्वास्थ्य संबंधी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, अपितु बच्चो एवं बुजुर्गों पर इसके तीव्र हानिकारक प्रभाव  परिलक्षित होते है।
 पुलिस अधीक्षक  राकेश कुमार सिंह द्वारा विशेष रूचि लेकर ऐसे संचालकों एवं आयोजको को नियंत्रित करने हेतु प्रयासरत है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  गुरुप्रसाद शर्मा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती पूजा पांडे के दिशा निर्देशानुसार विगत रात कार्यवाही करते हुए बीजेपी कार्यालय के पास बाबरिया रोड बारापत्थर सिवनी में सायंकालीन पेट्रोलिंग के दौरान रात्री करीब 09/00 बजे से 09/30 बजे के बीच पीक अप वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 1671 में जोर जोर से डी. जे बजने की सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचक डीजे संचालक विवेक पिता शिवप्रसाद बोपचे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पिण्डरई थाना बरघाट जिला सिवनी से डीजे बजाने की परमिशन पूछने पर नही होना बताया जिसके द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाये जाने से डीजे संचालक के विरूद्व अपराध क्रमांक 374/24
धारा 7/15 म.प्र. कोलाहल अधिनियम का कायम कर डीजे संचालक विवेक बोपचे के कब्जे से पीक अप वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 1671 में डी. जे सेट 06 बांक्स, एक मिक्सर, एक डेल कंपनी का लेपटाप सिल्वर रंग का, दो मासपेड मशीन, एक जनरेटर मौके से जप्त किया गया ।
जप्त संपत्ति :- पिकप वाहन क्रमांक एमपी 22 जी 1671 किमती करीबन तीन लाख रुपये एवं
डी.जे सेट 06 बांक्स, एक मिक्सर, एक डेल कंपनी का लेपटाप सिल्वर रंग का, दो मासपेड मशीन, एक जनरेटर कीमती करीबन दो लाख रूपये का आरोपी :- विवेक पिता शिवप्रसाद बोपचे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पिण्डरई थाना बरघाट जिला सिवनी
विशेष भूमिका :- निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि जयशंकर उईके, आर. नितेश, आर. अजय मिश्रा,
आर. सिध्दार्थ दुबे, चालक आरक्षक इरफान एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।
2/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!