सिवनी यशो:- नगर में आसामाजिक तत्वों द्वारा अवैध तरीके से धारदार हथियार रखकर गुंडागर्दी करने और उत्पात मचाने के आरोप में कोतवाली पुलिस द्वारा उनकी धरपकड़ कर उनसे अवैध हथियार भी जप्त किये है । पुलिस कोतवाली सिवनी द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह द्वारा सिवनी शहर में अवैध धारदार हथियार लेकर गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वो के विरूद्व धरपकड हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे । अति0 पुलिस अधीक्षक गुरूप्रसाद शर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन में अवैध हथियार लेकर उत्पात मचाने वालो को पकडने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में दिनांक 30.मई 2024 को कार्यवाही करते हुए आयुध अधिनियम की धारा 25 के अंतर्गत कुल 06 आरोपियो के विरूद्व प्रतिबंधित लंबाई के तलवार, चाकू एवं फरसे जप्त कर कार्यवाही की गई ।
पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपिया में मो. दानिश खान पिता मो. हारून खान उम्र 28 साल निवासी भगसिंह वार्ड सिवनी, नईमुद्दीन पिता फजलउद्दीन उम्र 44 साल निवासी भगतसिंह वार्ड सिवनी, . मो. सिद्वीक पिता शादिक खान उम्र 30 साल निवासी भगतसिंह वार्ड सिवनी , रिजवान पिता अब्दुल रहमान उम्र 24 साल निवासी भगसिंह वार्ड सिवनी, मो.यषीन खान पिता शादिक खान उम्र 24 साल निवासी भगतसिंह वार्ड सिवनी एवं मो. सैफ पिता अकील खान उम्र 30 साल निवासी भगतसिंह वार्ड सिवनी
उक्त आरोपियो में से तीन आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड मारपीट, गाली गलौच, अवैध हाथियार रखने, एनएसए एवं अन्य मामलो के प्रकरण पूर्व में पंजीबद्ध है।
गिरफ्तारी वारट
उक्त कार्यवाही दौरान आरोपी मो. शमशेर पिता महमूद खान उम्र 28 साल निवासी भगसिंह वार्ड सिवनी
को पकड़ कर लंबित गिरफ्तारी वारंट तामिल कराया गया है। इसका भी मारपीट एवं हत्या का प्रयास के
प्रकरण पंजीबद्व है ।
धारा 151 द.प्र.स की कार्यवाही
उक्त कार्यवाही के दौरान अनावेदक अलताफ खान पिता नवाब खान उम्र 34 साल निवासी गुरूनानक
वार्ड सिवनी को भी धारा 151 द.प्र.स के तहत गिरफ्तार किया गया है ।
इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि राहुल काकोडिया, उनि ओमप्रकाश धौलपुरी, उनि अशोक बघेल,प्रआर रामवतार डेहरिया, प्रआर नवीन तिवारी, प्रआर धूपलाल, प्रआर चंद्रप्रकाश अडमें, प्रआर मुकेश विश्वकर्मा,प्रआर मनोज पाल, आर नितेश, आर अमित, आर प्रतीक, आर विक्रम, आर. शिवम, आर. नीरज, आ हेमराज, आर. सिद्वार्थ, आर.चालक ईरफान एवं म.आर नीतू धुर्वे, म.आर फरहीन खान की सराहनीय भूमिका रही ।





