क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

आई पी एल सट्टा के विरूद्ध पुलिस की की दूसरी बड़ी कार्यवाही

दो करोड़ से अधिक का आईपीएल सट्टा पकड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Seoni 04 June 2025
सिवनी यशो:- कोतवाली पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के विरुद्ध एक सप्ताह के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ से अधिक के लेन-देन का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी को सिवनी कचहरी परिसर से रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि दूसरा आरोपी नागपुर से दबोचा गया। दोनों आरोपियों के खातों में कुल 2.44 करोड़ से अधिक की सट्टा राशि का लेनदेन उजागर हुआ है।

कचहरी परिसर में पहली गिरफ्तारी

थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रजिस्टार कार्यालय के सामने एक व्यक्ति पंजाब और मुंबई के बीच हो रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दुर्गेश पिता धनीराम कतिया (21), निवासी भगतसिंह वार्ड सिवनी को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल जब्त कर जांच की गई, जिसमें ऑनलाइन सट्टा गतिविधियां पाई गईं।

नागपुर में मिली बड़ी मछली

पूछताछ के दौरान दुर्गेश ने सट्टे की मुख्य ‘लाइनÓ देने वाले सिवनी निवासी अंकुश यशवंत कुशवाह (30) का नाम उजागर किया, जो नागपुर के चंद्रकांत नगर, पिंपला रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा था। कोतवाली पुलिस की टीम ने नागपुर जाकर उसे गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अंकुश पहले महाराष्ट्र में गिरोह के साथ सट्टा चला रहा था, लेकिन पुणे पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद वह अकेले ऑनलाइन सट्टा चलाने लगा।

बैंकों में करोड़ों का लेन-देन

अंकुश के सिवनी स्थित एचडीएफसी बैंक के दो खातों में एक करोड़ से अधिक का लेन-देन पाया गया —

खाता 1- 1,14,78,731/-

खाता 2-1,03,05,272/-

नकदी: 5,200/-

डायरी में दजर्: ?16,36,964/- (18 मई से 1 जून 2025 के बीच का लेन-देन)

बैंक खातों को फ्रीज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में अन्य नाम सामने आते हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जब्त सामग्री

1 वीवो मोबाइल (कीमत -10,000)

21 वनप्लस मोबाइल (कीमत- 22,000)

1 ओप्पो मोबाइल (कीमत- 15,000)

नकदी -5,200

कुल जब्ती एवं लेन-देन राशि: 2,44,73,167/-

आरोपियों के कब्जे से जब्त एवं आरोपियों के खाते में कुल ट्राजेक्शन राशि 2,17,84,000/-रुपये एवं डाबरी सहित कुल हिसाब 2.44.73,167/- रुपये।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली किशोर बावनकर, उ.नि. डीआर शरणागत, सायबर सेल से सउनि देवेन्द्र बायसवाल, प्र. आर. योगेश राजपूत, राजेन्द्र बघेल, नवीन तिवारी, आर. अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अभिषेक डहेरिया, दिलीप उइके, प्रशांत गजभिये, सिध्दार्थ दुबे, राजेन्द्र राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button