Wed, 21 Oct 2026 | 10:51:07 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

“मध्यप्रदेश में होने वाले सभी चुनाव दमदारी से लड़ेगी आप” — जितेंद्र सिंह तोमर

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 07, 2026 10:43 pm / Post views : 89

“मध्यप्रदेश में होने वाले सभी चुनाव दमदारी से लड़ेगी आप” — जितेंद्र सिंह तोमर
शेयर करें:

आम आदमी पार्टी सिवनी सम्मेलन - सभी चुनाव दमदारी से लड़ने का ऐलान

Seoni 07 June 2026 सिवनी यशो:- आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जोन द्वारा सिवनी में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुरना एवं नरसिंहपुर जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल बिटले द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के पूर्व गृह, कानून एवं न्याय मंत्री तथा मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली के पूर्व विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी एवं निगम पार्षद संतोष पप्पू छिलवाल मौजूद रहे। सिवनी सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी 30 जून तक मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक सभी चुनावों में पूरी दमदारी से हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों के अधिकार एवं सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। श्री तोमर ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों को देश के लिए मॉडल बताया। उन्होंने मध्यप्रदेश में आदिवासियों, किसानों एवं वंचित वर्गों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात भी कही। प्रेस वार्ता के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस से विशाल पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, नगर पालिका मार्ग एवं छिंदवाड़ा चौक से होते हुए उदय सेलिब्रेशन लॉन पहुंचा। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार एवं आगामी चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुरना एवं नरसिंहपुर जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। https://www.bbc.com/hindi/india-64950829

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष