Mon, 19 Oct 2026 | 06:09:50 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

तीन लोगों पर लगाए भ्रष्टाचार करने के आरोप, उठाई जांच की मांग

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 03, 2024 11:16 pm / Post views : 133

तीन लोगों पर लगाए भ्रष्टाचार करने के आरोप, उठाई जांच की मांग
शेयर करें:

कांग्रेस के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

Chhindwara 03 December 2024 छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा की सरकार (The BJP's government) में किस तरह भ्रष्टाचार (Corruption) फलफूल रहा है इसका एक और ताजा उदाहरण सामने आया है। बनगांव के स्व. सहायता समूह (self help group) की महिलाओं से शासकीय योजनाओं (Government schemes) में काम लेने के बाद उनका भुगतान नहीं करना और कार्य की राशि मांगने पर धौंस देना तानाशाही (Dictatorship) को उजागर कर रहा है। समूह की पीडि़त महिलाओं ने आज कांग्रेस के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नगर निगम ग्रामीण के ब्लॉक एक व ब्लॉक दो के पर्यवेक्षक मनीष पांडे एवं जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा के उपाध्यक्ष अश्वनी रघुवंशी एवं महिला कांग्रेस की श्रीमती कहकशा मिर्जा के नेतृत्व में बनगांव के ओमकारेश्वरी स्व. सहायता समूह की 100 महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा विश्वकर्मा, सचिव श्रीमती बबीता यादव एवं बीएम कपिल देव पटवा के द्वारा लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है। प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2019 से समूह से जुड़ी श्रीमती यशोदा डेहरिया, श्रीमती उर्मिला डेहरिया व संध्या पाल सहित समूह की अन्य महिलाओं के द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत मॉस्क, केरीबेग, ट्रेक शूट, स्कूल गणवेश सहित अन्य सभी कार्य किए गए हैं। उक्त योजनाओं में समूह के द्वारा एक ओवर लोक सिलाई मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक इलास्टिक बनाने की मशीन, सिंगल नीडल मशीन क्रय किया गया है। समूह के अध्यक्ष व जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा के बीएम कपिल देव द्वारा साठगांठ कर दोनों के द्वारा उक्त समूह में अपनी मनमानी चला रहे हैं। समूह का हिसाब मांगने पर डराया धमकाया जा रहा है। महिलाओं के द्वारा किए गए कार्यों का आज दिनांक तक भुगतान नहीं किया गया है। विदित हो कि दिनांक 23 नवम्बर 2024 को ओमकारेश्वरी स्व. सहायता समूह बनगांव की अध्यक्ष, सचिव व बीएम व अन्य अधिकारियों के समक्ष आयोजित बैठक में व पूरी जांच होने के उपरांत सामने आया कि समूह की अध्यक्ष सीमा विश्वकर्मा, सचिव बबीता यादव व बीएम कपिल देव पटवा के द्वारा महिलाओं का भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद भी आज दिनांक तक भुगतान नहीं करना यह साबित कर रहा है कि पूरी साठगांठ से महिलाओं का भुगतान रोका गया है। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय ओमकारेश्वरी स्व. सहायता समूह की यशोदा डेहरिया, गीता साहू, रीतू बघेल, विनिता इंदौरकर, रेखा डेहरिया, निखत खान, सपना पवार सहित समूह की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष