Wed, 21 Oct 2026 | 08:36:53 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सोशल मीडिया में राजनैतिक पोस्ट करने पर गु्रप एडमिन सहित पाँच कर्मचारियों पर कार्यवाही

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 17, 2024 09:51 pm / Post views : 259

सोशल मीडिया में राजनैतिक पोस्ट करने पर गु्रप एडमिन सहित पाँच कर्मचारियों पर कार्यवाही
शेयर करें:
  सिवनी यशो:- जनपद शिक्षा केंद्र से बीआरसीसी प्रायवेट सिवनी नाम से बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप में चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी पोस्ट डालने और पार्टी विशेष को वोट देने के आरोपों की शिकायत पर कमेटी द्वारा सी-विजिल एप सहित निर्वाचन में संलग्न अधिकारियों से की गई थी। बीआरसीसी अरूण राय सहित ग्रुप में शामिल कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच कराने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने बीआरसीसी सहित पांच कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल जनपद शिक्षा केंद्र से हटा दिया है। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जनपद शिक्षा केंद्र के प्राइवेट स्कूल के लिए बनाए गए बीआरसीसी प्रायवेट सिवनी व्हाट्सएप ग्रुप में चुनाव प्रचार-प्रसार होने तथा राजनेता के नाम उल्लेख होने की शिकायत मिलने पर इसकी जांच सहायक रिटर्निंग अधिकारी, लोकसभा क्षेत्र क्र. 15-बालाघाट (विस क्षेत्र क्र.115-सिवनी) से कराई गई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने कलेक्टर को प्रस्तुत प्रतिवेदन में कहा गया कि व्हाट्सएप ग्रुप में 11 अप्रैल को दोपहर 2.33 बजे राजनैतिक पोस्ट की गई। गु्रप की डीपी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा के एक कोने में राजनेता का नाम अंकित होने की शिकायत मिलने के बाद ग्रुप का डीपी को बदलना पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने ग्रुप एडमिन दोषी अधिकारी-कर्मचारी बीआरसीसी अरूण राय, एमआईएस श्रवण साहू व डीए आपरेटर उपमा बर्वे को जनपद शिक्षा केंद्र से हटाकर जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय में में संलग्न कर दिया है। बीएसी मनोज नाग व बीएसी गजेन्द्र बघेल की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल पदस्थापना संस्था तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि अशासकीय शिक्षकों को शासकीय संदेश देने बीआरसीसी द्वारा बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप में आदर्श आचार संहिता के दौरान अशासकीय शिक्षकों पर दबाव बनाकर एक पार्टी को वोट देने प्रचार-प्रसार वाली पोस्ट डालने का आरोप एक राजनीतिक पार्टी ने लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई थी। इस मामले में दोषी कर्मचारियों पर बुधवार को हुई कार्रवाई को कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव के लिए अच्छा संकेत बताया है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष