Wed, 21 Oct 2026 | 05:17:09 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

55 दिने के बाद पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी - सुजीत

55 दिने के बाद पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी - सुजीत
शेयर करें:
  सिवनी यशो :- मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। मध्यप्रदेश की जनता ने ठाना है सनातन विरोधी विकास विरोधी कांग्रेस को प्रदेश से मुक्त करना है। यह बात पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुजीत जैन ने फुलारा शक्तिकेन्द्र में भाजपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक में कही । उन्होंने कहा कि भाजपा तैयार है पुन: इतिहास रचने को सिर्फ 55 दिन बाद मध्य प्रदेश में पुन: हम सरकार बनाएंगे हम प्रदेश के आदरणीय मतदाताओं के आशीर्वाद से प्रचंड जीत का परचम लहरायेंगे। प्रदेश के मतदाताओं ने यह तय कर लिया है कि पुन: सुशासनयुक्त जन हितैषी प्रदेश हितेषी भाजपा को सत्ता सौपना है। डबल इंजन की सरकार निश्चितरूप से मध्यप्रदेश के लिए कल्याणकारी साबित हुई है। पुन: एक बार विकास की गंगा बहाना है । इस हेतु हम सभी तैयार है। हम अपनी सरकार की उपलब्धिओ के जन हितैषी योजनाओ के बल पर कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर चुनाव जीतेंगे। श्री जैन ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह हर कीमत में करती है। हम वादे सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नही करते हमारी नीति सत्ता भोग की नही अपितु राष्ट्र कल्याण अंत्योदय कल्याणकारी है। एक मात्र भाजपा ही है जो विकासवाद की राजनीति करती है बाकी दल सिर्फ परिवार वाद भाई भतीजा वाद तक ही सीमित है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। पुन: कमलमय होगा मध्यप्रदेश। याद रखें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही भाजपा की पहचान है । इस बार की दिवाली कमल वाली होगी । प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि फुलारा शक्ति केन्द्र में संपन्न बैठक में सिवनी विधानसभा के विस्तारक दीपक कांबले मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल सहित अनेक भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे । इस बैठक में सिवनी विधानसभा के विस्तारक श्री कांबले ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने भगवान श्रीराम के विचारों से प्रेरित होकर "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" मंत्र को गढ़ा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन गांधी परिवार की चापलूसी करने और रावण की मानसिकता वाले मिस्टर बंटाधार जैसे कांग्रेसियों को दर्द हो रहा है। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 60 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ सिवनी विधानसभा में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत दिलाने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का समर्पण भाजपा की विजय सुनिश्चित करेगा। महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए, किसानों के लिए हमारी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। अंतिम छोर में खड़े ब्यक्ति का जीवन उन्नत हुआ है केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ से गरीब कल्याण का जो कार्य हुआ है वह बेहद महत्वपूर्ण है। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो, यह सनातन धर्म है। इस सनातन धर्म पर कुछ लोगों ने उंगली उठाई और सनातन को खत्म करने की बात कही। लेकिन सनातन को कोई खत्म नहीं कर पाया क्योंकि सनातन का न आदि है और न ही अंत। बल्कि सनातन को मिटाने वाले जरूर मिट गए और जनता राष्ट्र और सनातन विरोधियो को जरूर कड़ा उत्तर देगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल ने कहा कि बीतों कुछ वर्षों में हमारी सरकार मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में लेकर आयी है। यहां से अब हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में ले जाने का है। और यह आप सभी के सहयोग से ही संभव हुआ है। भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की मेहनत और मतदाताओं का आशीर्वाद ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष