Wed, 21 Oct 2026 | 04:19:25 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

अयोध्या के बाद हनुमान लोक का पहले फेज का काम मई में पूरा होगा — मोहन यादव

अयोध्या के बाद हनुमान लोक का पहले फेज का काम मई में पूरा होगा — मोहन यादव
शेयर करें:

मुख्यमंत्री ने जामसांवली हनुमान मंदिर में माथा टेका,

Chhindwara 23 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:- पांढुर्ना/सौंसर। मध्य प्रदेश के पांढुरना जामसांवली हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि 'श्री हनुमान लोकÓ परियोजना का पहला चरण मई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ और वहां श्रद्धालुओं की आस्था से श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, वैसे ही अब जामसांवली में हनुमान जी का धाम भी मुस्कुराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांढुरना जिले में सभी विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे। सरकार ने जो भी वादे किए हैं, वे समय पर पूरे होंगे। उन्होंने बताया कि जामसांवली मंदिर न केवल एक आस्था का केंद्र है, बल्कि इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां आएंगे।

हनुमान लोक परियोजना: भव्य निर्माण कार्य जारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी दी कि 'श्री हनुमान लोकÓ परियोजना को मराठवाड़ा शैली में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण के तहत भव्य प्रवेश द्वार, 500 मीटर लंबा चिरंजीवी पथ, मुक्ताकाशी मंच, आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 120 दुकानें, फूड कोर्ट और विशाल पार्किंग क्षेत्र का निर्माण किया जा रहा है। इस चरण के कार्यों पर 35 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे 26.50 एकड़ भूमि में विकसित किया जा रहा है।

दूसरे चरण में होंगे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण के बाद, हनुमान लोक के दूसरे चरण की शुरुआत भी जल्द ही की जाएगी। इसमें संजीवनी पथ, अष्टसिद्धि केंद्र, संस्कृत विद्यालय, योगशाला, प्रवचन हॉल, ओपन एयर थियेटर, जाम नदी पर घाट निर्माण, भक्त निवास, भोजनालय और गौशाला का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद, जामसांवली मंदिर को महाकाल लोक और श्रीराम लोक की तर्ज पर एक भव्य धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल से छिंदवाड़ा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर, उज्जैन में महाकाल लोक और ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य लोक जैसे भव्य निर्माणों के बाद अब जामसांवली में 'श्री हनुमान लोकÓ को भव्य रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि मध्य प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण किया जाए और उन्हें विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

आनंद आश्रम में भी की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुरना के राजना स्थित आनंद आश्रम में भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु विवेक जी के साथ-साथ सांसद विवेक बंटी साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह, वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, विक्रम अहके सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में जामसांवली 'श्री हनुमान लोकÓ एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा, जिससे मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को और अधिक मजबूती मिलेगी। GI टैग मिलेगा सिवनी के जम्बो सीताफल को , स्वाद और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष