Wed, 21 Oct 2026 | 12:45:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

समाज के प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति भाजपा से जुड़ रहा है - आलोक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 12, 2024 09:15 pm / Post views : 192

समाज के प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति भाजपा से जुड़ रहा है - आलोक
शेयर करें:

सिवनी एवं बरघाट नगर सहित अनेक स्थानों पर सदस्यता अभियान को लेकर आज बैठके संपन्न

  सिवनी यशो:- एक समृद्ध विचारधारा, विकास की नीतियों, सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और जनकल्याण के लिए उठाए गए कदमों के चलते ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। समाज के विकास, राष्ट्र के प्रति सर्वस्व समर्पण का भाव और देश के सशक्तिकरण के लिए भाजपा की संकल्पबद्धता को लोगों ने जाना और माना है, यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में भाजपा परिवार से जुडऩे के लिए सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं।   उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा आज सिवनी नगर, बरघाट नगर के साथ ही ग्राम डोरली छतरपुर, बोरदई, केसला, पिंडरई एवं बम्होडी इत्यादि विभिन्न स्थानों पर सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में कही गई। श्री दुबे ने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग आज भाजपा से जुड़ रहा है । विशेष कर हमारी मातृशक्ति का भाजपा की सदस्य बनने के लिए उमडा हुआ उत्साह हमें नई ऊर्जा और नया उत्साह दे रहा है। मैं सभी नवीन सदस्यों का आभारी हूं और उनका अभिनंदन करता हूं जो आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।   भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि आज श्री दुबे द्वारा नगर के सुभाष वार्ड एवं सीवी रमन वार्ड में घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया जिसमें नये सदस्य बनाने के साथ ही सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की गई इन बैठकों में जिला महामंत्री अजय डागोरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, ज्ञानचंद सनोडिया, लालू राय, आनंद शर्मा, दीपक नगपुरे, आनंद पंजवानी, विनोद सोनी, गिरधारी पटेल, अभिषेक दुबे, संजय सोनी, राहुल सैनी, आशीष माना ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे। इस दौरान मछुआ प्रकोष्ठ की बैठक में मछुआरा समाज के लगभग 150 सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जबकि विभिन्न महिला संगठनों की बैठक में लगभग 300 महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। सदस्यता अभियान के तहत श्री दुबे द्वारा बरघाट नगर के चार वार्डो में बैठक आयोजित की गई जिसमें लगभग 400 महिलाओं ने सदस्यता ली इस दौरान डॉ.अभिजीत सिंह चौहान, श्रीमती गोमती ठाकुर, श्रीमती इमरता साहू, ममता पाठक विवेक बिसेन, हेमंत राहंगडाले, असंत उईके, अनिल पाठक इत्यादि शामिल रहे। तत्पश्चात श्री दुबे द्वारा ग्राम केसला, पिंडरई एवं बम्होडी पहुंचकर सदस्यता अभियान की बैठक में चर्चा व समीक्षा की गई।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष