Mon, 19 Oct 2026 | 10:48:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रूप में मनाये - आलोक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 08, 2024 07:54 pm / Post views : 204

पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव के रूप में मनाये - आलोक
शेयर करें:
   सिवनी यशो:-15 अगस्त को आजादी के पर्व के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को हम सभी उत्सव के रूप में मनाएं। इस अभियान में हर समाज, हर वर्ग, हर घर में तिरंगा अभियान में सम्मिलित हो। जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान उत्सव के रूप में चलाया जाएगा। 11 अगस्त से इसकी शुरुआत होगी। इस अभियान में हम सभी गांव गांव और गली गली तिरंगा यात्रा निकालें। नवीन उत्साह के साथ इस में हमारी सहभागिता हो। इस आशय की बात आज जिला भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कही गई। श्री दुबे ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव जीतने तक ही काम नही करता वरन राष्ट्रीय पर्व हो या अन्य आयोजन हो उसमें पूरी तन्मयता व ताकत से काम करता है। चुनाव सम्पन्न हो चुके है अब कार्यकर्ताओ की संगठन को मजबूत बनाने की बारी है।

विभाजन की विभीषिका पर संगोष्ठि का आयोजन किया जाये

श्री दुबे ने कहा कि, 15 अगस्त को हमे स्वतंत्रता तो मिल गई लेकिन 14 अगस्त 1947 को हमारा देश का विभाजन हो चुका था अत: हमे विभाजन की विभीषिका तथा विभाजन में किन-किन लोगो की भूमिका रही और उस समय कितने लोगों का नर संहार हुआ इन सभी बातों को संगोष्ठी या व्याख्यान के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर जन-जन तक पहुचाना है। तथा सभी मोर्चो द्वारा राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को भव्यरूप में मनाकर तथा होने वाली तिरंगा यात्रा को व्यापक पैमाने पर निकालकर जनमानस में राष्ट्रीय प्रेम की भावना को जागृत करना है।

स्वतंत्रता संग्राम के स्मारको की साफ सफाई की जायेगी

इस अवसर पर तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी जयदीप सिंह चौहान ने प्रदेश संगठन से प्राप्त कार्यक्रमो की रूपरेखा बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत हमे हर घर पर तिरंगा लगवाना है। इसी के निमित्त 11, 12 व 13 अगस्त को युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालना, 12, 13 एवं 14 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों की साफ सफाई करना है तथा 14 अगस्त को उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करना है, वही 14 अगस्त को अखण्ड भारत दिवस पर विभाजन की विभीषिका पर प्रत्येक मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उस समय नरसंहार में मारे गए लोगो को श्रद्धांजलि देना, इसी प्रकार से 11, 12 एवं 13 अगस्त को मण्डल स्तर पर वाहन रैली निकालना तथा 19 अगस्त से रक्षाबंधन पर्व मनाना है जिसमे महिला मोर्चा द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की मोहन सरकार से लाभान्वित लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना, उज्ज्वला गैस योजना की हितग्राही बहनों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करना है।

बैठक में इनकी रही उपस्थिती

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से पूर्व सांसद डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर एवं राकेश पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, जिला महामंत्री अजय डागोरिया एवं गजानन पंचेश्वर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लालू राय द्वारा किया गया जबकि बैठक में आए समस्त नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार दीपक नगपुरे द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, ज्ञानचंद सनोडिया, संजू मिश्रा, डा. अभीजीत सिंह चौहान, युवराज सिंह राहंगडाले, आशीष माना ठाकुर, श्रीमती उर्मिला उइके केवलारी जनपद अध्यक्ष रंजीत ठाकुर कुरई जनपद अध्यक्ष लोचन मर्सकोले, सिवनी जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, छपारा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल के साथ ही जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं टोली के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें