Fri, 23 Oct 2026 | 07:09:02 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

छिंदवाड़ा में अमित शाह का रोड शो, शहर भगवामय

छिंदवाड़ा में अमित शाह का रोड शो, शहर भगवामय
शेयर करें:
छिंदवाड़ा यशो:- चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में रोड शो किया । दो किलोमीटर के इस रोड शो में भाजपा के समर्थन में जमकर नारे बाजी हुई और गलियों में नारा गूंजता रहा देखो देखो कौन आया शेर आया, शेर आया । छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है । 2019 की जबरदस्त मोदी लहर में जहाँ भाजपा को मध्यप्रदेश की 29 में से 28 सीटे हासिल हुई थी उस समय भी छिंदवाड़ा से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को जीत हासिल हुई थी । भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिये पूरी ताकत झौंक दी है । निर्धारित समय से काफी बिलंब से पहुँचे अमित शाह ने फव्वारा चौक से छोटी बाजार तक रोड शो किया। इस रोड शो में जन सैलाब देखने को मिला। मौसम की खराबी के कारण अमित शाह को नागपुर से सड़क मार्ग से छिंदवाड़ा पहुँचना पड़ा पहले वे हेलीकाप्टर से यहाँ आने वाले थे । छिंदवाड़ा में रोड शो रात्रि आठ बजे के बाद प्रारंभ हुआ परंतु न जनता का जोश कम हुआ न संख्या में कमी रही । छिंदवाड़ा सीट को जीतने के लिये भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी है और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ को पूरी तरह छिंदवाड़ा में बांध कर रख दिया है । कांग्रेस के चुनाव में कमलनाथ का पूरा परिवार लगा हुआ है जबकि कमलनाथ के खास सिपहसालार कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये है । बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों किनारों पर मौजूद रहे जो जय-जय श्रीराम और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगा रहे थें। लोगों ने घरों पर मोदी का परिवार, मोदी का घर के बैनर पोस्टर लगाए हुए हैं। पूरा शहर भगवामय था, अमित शाह रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और अमित शाह के हाथ में कमल का फूल था जिसे वे लहरा रहे थे । यहाँ बता दें कि अमित शाह छिंदवाड़ा में रोड शो करने और जनसभा संबोधित करने पश्चात प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम के पश्चात सुबह भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष