Tue, 20 Oct 2026 | 08:27:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

एवीबीपी का संगठन मंत्री चला रहा विश्वविद्यालय व पीजी कॉलेज: अजय

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 20, 2024 10:58 pm / Post views : 229

एवीबीपी का संगठन मंत्री चला रहा विश्वविद्यालय व पीजी कॉलेज: अजय
शेयर करें:

भाजपा के दबाव में प्रशासन हुआ नतमस्तक

Chhindwara 20 November 2024 छिंदवाड़ा यशो:- जिले के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थाओं (educational institutions ) की कमान प्रशासनिक अधिकारियों (administrative officers) के हाथों से निकलकर अब भाजपा के हाथों आ चुकी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (akhil bhaarateey vidyaarthee parishad) (एवीबीपी) जैसे संगठन के संगठन मंत्री तय कर रहे हैं कि कॉलेज परिसर में क्या होगा और क्या नहीं होगा। उन्हीं के सामने पुलिस और प्रशासनिक अमला नतमस्तक हो चुका है। उक्त उदगार आज कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (NSUI) जिलाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति (Press release) के माध्यम से व्यक्त किए। अजय सिंह ठाकुर ने जारी बयान में कहा कि जिले को मेडिकल कॉलेज (medical college ) , विश्वविद्यालय सहित सर्वाधिक केन्द्रीय विद्यालय, स्किल सेंटर व प्रत्येक ब्लॉक में कॉलेज से लेकर अन्य शैक्षणिक संस्थान देने वाले विकास पुरूष  कमलनाथ जी के जन्मदिन (Kamalnath ji's birthday ) पर पीजी कॉलेज (PG College) परिसर में एनएसयूआई वर्षों से केक काटते आ रही है।  इस बार एनएसयूआई ने केक काटा तो भाजपा के दबाव में पुलिस ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की यह कार्रवाई भाजपा की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित कर रही है। यही नहीं पुलिस और प्रशासन किस तरह भाजपा के सामने नतमस्तक हो चुका है इसका भी प्रत्यक्ष उदाहरण सामने आ चुका है। एनएसयूआई के द्वारा जब धरमटेकड़ी पुलिस चौकी के सामने धरना दिया गया तब पुलिस ने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रिहा किया। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक संगठन मंत्री के इशारों पर काम कर रहा है। अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को भूलकर पीजी कॉलेज व छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय का सम्पूर्ण स्टॉफ एक अनाधिकृत व्यक्ति की दखल अंदाजी को लगातार बर्दाश्त करते हुये उसके हाथों की कठपुतली बनकर काम कर रहा है। शासकीय शैक्षणिक संस्थान से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री को सम्पूर्ण सुख सुविधाएं उपलब्ध कराई जाना विद्यार्थियों की फीस के रुपयों की खुली बर्बादी है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष