Tue, 20 Oct 2026 | 02:37:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

भोपाल में ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में मशाल जुलूस, भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष पर हमला

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 28, 2026 09:18 pm / Post views : 139

भोपाल में ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में मशाल जुलूस, भाजपा महिला मोर्चा का विपक्ष पर हमला
शेयर करें:

भोपाल में निकला विशाल मशाल जुलूस

भोपाल, 28 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम के समर्थन में मंगलवार को राजधानी भोपाल में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। [caption id="attachment_44889" align="alignnone" width="150"]नारी शक्ति वंदन मशाल जुलूस भोपाल, भाजपा का विपक्ष पर हमला, विपक्ष को महिला विरोधी करार दिया नारी शक्ति वंदन मशाल जुलूस भोपाल, शामिल महिलाएं, हाथों में तख्तियां और मशाल लिए[/caption] जुलूस सोमवारा पुलिस चौकी से शुरू होकर सुभाष चौक होते हुए लखेरापुरा पहुंचा, जहां सभा के साथ इसका समापन हुआ। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और मशाल लेकर अधिनियम के समर्थन में नारेबाजी की।

विपक्ष के खिलाफ दिखा आक्रोश

जुलूस में शामिल महिलाओं ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। तख्तियों पर लिखे स्लोगनों के माध्यम से महिलाओं ने अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।

नेताओं के बयान: ‘महिलाएं देंगी जवाब’

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद लता वानखेड़े और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने अपने संबोधन में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम का विरोध महिलाओं के अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने में बाधा डाल रहे हैं। [caption id="attachment_44892" align="alignnone" width="150"]नारी शक्ति वंदन मशाल जुलूस भोपाल, भाजपा का विपक्ष पर हमला, विपक्ष को महिला विरोधी करार दिया नारी शक्ति वंदन मशाल जुलूस भोपाल, शामिल महिलाएं, हाथों में तख्तियां और मशाल लिए[/caption] नेताओं ने कहा कि देश की नारी शक्ति इस विरोध को याद रखेगी और समय आने पर इसका जवाब देगी।

हजारों महिलाओं की भागीदारी

मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद माया नारोलिया, महापौर मालती राय सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
 इनसेट: क्या है ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम?यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने से संबंधित है, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह समाचार भाजपा द्वारा जारी प्रेस-नोट पर आधारित है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष