Mon, 19 Oct 2026 | 01:23:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

भाजपा जिला बैठक 13 जून, संगठन विस्तार और मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 12, 2026 07:25 pm / Post views : 95

भाजपा जिला बैठक 13 जून, संगठन विस्तार और मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा
शेयर करें:

सिवनी 12 जून 2026 सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण जिला बैठक रविवार 13 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय सिवनी में आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं जिला संगठन प्रभारी एवं कैंट विधायक अशोक रोहानी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन करेंगी।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून तक चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। अब तक संपन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत करने के साथ आगामी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी एवं उत्साहपूर्ण ढंग से आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा होगी।

बैठक में “मन की बात” कार्यक्रम की भी समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को प्रत्येक बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, पिछले माह के आयोजन की समीक्षा तथा जून माह के कार्यक्रम को नवाचार और जनभागीदारी के साथ आयोजित करने को लेकर विशेष चर्चा होगी।

इसके अतिरिक्त संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा पार्टी की मजबूती के लिए किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की समीक्षा भी बैठक का प्रमुख विषय रहेगा।

बैठक में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर परिषद के जनप्रतिनिधि तथा जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सहित विभिन्न अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रार्थनीय की गई है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष