Mon, 19 Oct 2026 | 06:49:38 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

भाजपा स्थापना दिवस: करकोटी मंडल में उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 07, 2026 01:35 am / Post views : 145

भाजपा स्थापना दिवस: करकोटी मंडल में उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम
शेयर करें:

भाजपा स्थापना दिवस करकोटी, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Seoni 06 April 2026 सिवनी यशो:-  भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस करकोटी मंडल में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रामजी चंद्रवंशी की अध्यक्षता एवं आईटी सेल के जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का तिलक-चंदन वंदन कर पार्टी पट्टीका पहनाकर सम्मानित किया गया, साथ ही अतिथियों का भी अभिनंदन किया गया।

[caption id="attachment_43795" align="aligncenter" width="300"]भाजपा स्थापना दिवस करकोटी - कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करकोटी में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं अन्य कार्यकर्ता[/caption]

भाजपा ने संकल्प और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया: त्रिवेदी

मुख्य अतिथि मनोज मर्दन त्रिवेदी ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही जिन मूल सिद्धांतों और संकल्पों को अपनाया, उनसे कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भी भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। पार्टी का लक्ष्य राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाना है, और आज देश की जनता को यह विश्वास हो चुका है कि भारत को विश्व गुरु बनाने की क्षमता भाजपा नेतृत्व में ही है।

[caption id="attachment_43794" align="alignnone" width="300"]भाजपा स्थापना दिवस करकोटी - कार्यक्रम में संबोधन करकोटी में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं अन्य कार्यकर्ता[/caption]

केंद्र और राज्य सरकारों ने विकास के संकल्पों को किया साकार

श्री त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। इसके साथ ही देश में सुरक्षा और विकास का मजबूत वातावरण निर्मित हुआ है।

‘मन की बात’ बना कार्यकर्ताओं के संवाद और जागरूकता का माध्यम

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और देश में हो रहे सकारात्मक बदलावों की जानकारी देने का सशक्त माध्यम बन चुका है।

[caption id="attachment_43797" align="alignnone" width="300"]भाजपा स्थापना दिवस करकोटी - कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करकोटी में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करते मुख्य अतिथि मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं अन्य कार्यकर्ता[/caption]

कार्यकर्ताओं ने दोहराया पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष