Tue, 20 Oct 2026 | 05:30:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई

भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के विकास, विरासत एवं संस्कृति को आगे बढाने का कार्य किया - मुनमुन

भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के विकास, विरासत एवं संस्कृति को आगे बढाने का कार्य किया - मुनमुन
शेयर करें:

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन का ग्रामीण क्षेत्रों मे सघन जनसंपर्क अभियान जारी

[caption id="attachment_8960" align="aligncenter" width="1024"] भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के विकास, विरासत एवं संस्कृति को आगे बढाने का कार्य किया - मुनमुन[/caption] सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाया है आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति बनाया। साथ ही हमेशा आदिवासी समाज के हित और कल्याण के लिए काम किया। उनकी विरासत, विकास और संस्कृति को आगे बढऩे का काम किया। यह बात सिवनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने चमारी मंडल में चुनावी जनसंपर्क के दौरान आमजनों से कहीं।   भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने आज प्रात: 09:00 बजे भाजपा मंडल चमारी के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुनई से जनसंपर्क अभियान आरंभ कर देवगांव, मटामा, नयेगांव, सूखामाल, ऊंटेकटा, ईमलीपठार, चमारी कलां, चमारी खुर्द, नांदियाकलां, इमलिया, कमली, तेंदनी, बडपानी, भरगा, लाठगांव, ढोंडा , सर्रा, झिरी, बक्सी, पहाडी, जोगीवाडा, दरबई, देवरीकलां, छिंदवाह, पौंडी, गुंदरई, नवलगांव, डांगावानी, खटकर, लुडगी, सागर, अंधियारी, पिंडरई एवं ग्राम बंजर मे सघंन जनसंपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समाज से झूठ बोलकर उनका फायदा लिया और उन्हें गुमराह कर हमेशा सत्ता हासिल करने का काम किया है। इसलिए उन्होंने आव्हान किया कि आदिवासी समाज कांग्रेस के बहकावे में ना आए और भाजपा के पक्ष में अपना जनसमर्थन देकर आदिवासी समाज, किसान, मातृशक्ति और गरीबो के हितो के संरक्षण को सुरक्षित करें। दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के आदिवासी वर्ग को पेसा एक्ट के माध्यम से जल, जंगल, जमीन का अधिकार प्रदान किया। केन्द्र की मोदी सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था कर कोरोना महामारी के संकट से हर गरीब को मदद पहुंचाने का काम किया। गरीबों के सपनों को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हर गांव में प्रधानमंत्री आवास बनाकर उन्हें पक्के घर में रहने का अधिकार दिया। दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार, समाज से लेकर देश के भविष्य को सुरक्षित एवं उज्जवल बनाने के लिए दिन.रात काम कर रहे हैं। बहनों का सम्मान करने के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार ने लाडली बहन योजना शुरू की माता बहनों का सम्मान देश में शास्त्रों की दृष्टि से हमेशा होता रहा है लेकिन सरकार की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने पहली बार योजनाओं के माध्यम सें माता, बहनों का सम्मान सबसे बड़ी प्राथमिकता के रूप में रखा है। गांव के पढऩे वाले बच्चे ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर बने इसके लिए प्रधानमंत्री ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की अवधारणा तय की है सिवनी जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापना से सबको स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। आयुष्मान भारत की योजना संकट में संजीवनी की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बैगा सहरिया समाज के लिए अलग से योजना बनाई गई है। देश के जनजाति समाज के सम्मान के लिए 15 नवंबर को जनजाति गौरव स्वाभिमान दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषित किया है। जनसंपर्क अभियान के दौरान जहां बहनों द्वारा भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन का कलश लेकर आगवानी की गयी। तों वही युवाओं द्वारा बाजे गाजे के साथ फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों सहित बडी संख्या मे ग्रामीण बंधुओं की उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष