Thu, 22 Oct 2026 | 02:42:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

भाजपा सरकार ने मप्र को भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया: कमलनाथ

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 28, 2025 11:51 pm / Post views : 165

भाजपा सरकार ने मप्र को भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया: कमलनाथ
शेयर करें:

पांढुर्ना को सिर्फ जिले का नाम दिया, काम तो कुछ भी नहीं किया: नकुलनाथ

Chhindwara 28 July 2025 छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा की सरकार ने हमारे मप्र को कर्ज के गर्त में डुबो दिया। बेरोजगारी, अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है, हर काम का दाम तय है। भाजपा युवाओं का भविष्य नहीं बना पाई तो प्रदेश का भविष्य कैसे बना पाएगी। तस्वीर आप सभी के सामने हैं किस तरह मप्र को भ्रष्टाचार की राजधानी बना दिया है। उक्त उदगार कमलनाथ ने पांढुर्ना जिले की सरगम टॉकीज में आयोजित पांढुर्ना जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। पांढुर्ना जिला कांग्रेस के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए माननीय कमलनाथ जी ने अपने सारगर्भित उदबोधन में आगे कहा कि सरकार के बड़े-बड़े दावे और वादों की पोल जनता के सामने खुलती जा रही है। प्रतिवर्ष भाजपा एक आयोजन करती है जिसे इन्वेस्टर समिट का नाम देकर जनता को निवेश और रोजगार के सपने दिखाए जाते हैं, किन्तु वे पूरे नहीं होते। मैंने कभी घोषणा या फिर वादे नहीं किए केवल निष्ठा पूर्वक कार्य किया जिसके परिणाम आप सभी के सामने हैं। देश व प्रदेश में छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना इकलौता ऐसा जिला है जहां सर्वाधिक स्किल सेन्टर, सर्वाधिक केन्दीय विद्यालय लेकर स्कूल व कॉलेज है। जिले में सर्वाधिक प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कर गांवों को शहर से जोड़ा गया ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार व व्यापार को बढ़ावा मिले। यहां उपस्थित बुजुर्ग इस बात के गवाह है कि पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर चुनिंदा ट्रेनों का स्टॉपेज हुआ करता था। संतरे व कपास की प्रोसेसिंग की एक भी यूनिट नहीं थी। किन्तु पांढुर्ना की जागरूक जनता के सहयोग से हम धीरे-धीरे आगे बढ़े और आज यहां का संतरा देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंच रहा है। मैंने छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के विकास के लिए अपनी जवानी समर्पित कर दी, आज मैं इस मंच से पुन: कहता हूं कि मैं अपना जीवन भी समर्पित करता हूं।

पांढुर्ना को केवल जिले का नाम दिया

आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए नकुलनाथ ने कहा कि डबल इंजिन वाली सरकार ने पांढुर्ना को जिला बनाएं एक वर्ष से अधिक हो चुका है, किन्तु आज भी यहां के लोगों को अनेकों कार्यों के लिए छिन्दवाड़ा की दौड़ लगानी पड़ती है। भाजपा ने पांढुर्ना को केवल जिले का नाम दिया है काम कुछ भी नहीं किया। कलेक्टर और एसपी नियुक्त करने से आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। नकुलनाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का निवेश समारोह आयोजित हुआ किन्तु निवेश मप्र के केवल नौ जिलों में आ रहा है, भाजपा ने जब पांढुर्ना को जिला बनाया तो फिर निवेश क्यों नहीं लाया।  

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष