Thu, 22 Oct 2026 | 02:17:38 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

भ्रष्टाचार, जूतम पैजार, भाजपाई परिषदों का दिखाई नहीं देता भाजपा को - जोऐब

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 24, 2024 12:10 am / Post views : 219

भ्रष्टाचार, जूतम पैजार, भाजपाई परिषदों का दिखाई नहीं देता भाजपा को - जोऐब
शेयर करें:

शफीक खान को हटाने झूठे शिकायते भोपाल और दिल्ली तक की जा रही है

   सिवनी यशो:- भाजपा का दोगलापन लगातार सिवनी नगरपालिका की लगातार झूठी शिकायत दिल्ली - भोपाल जाकर भाजपा के नेताओ से की जा रही है। छपारा, लखनादौन,केवलारी नगर परिषद जहां पर भ्रष्ट्राचार की सारी हदें पार की जा रही है,बीजेपी के पार्षद भी लगातार आरोप लगा रहे है जूतम पैजार की हो रही है परिषद की बैठक में पुलिस बुलाना पड़ रहा है। थाने में शिकायत की जा रही है भाजपा जिला अध्यक्ष को इन नगर पालिका में भ्रष्टाचार नही दिखाई दे रहा है।

नपा को दुकान समझने वालो को बेरोजगार करने का कष्ट है

  उक्ताशय के बात कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील के हवाले से पार्षद जोऐब जकी अनवर खान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही गयी है । विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि शुरू के 18 महीने कोई भ्रष्टाचार नजर नहीं आया, सिर्फ इसलिए कि नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान ने सिवनी नगर पालिका रोजी रोटी समझ कर दुकान चलाने वालो का प्रवेश बंद करा दिया है गलत तरीके से आदिवासी वर्ग की दुकान सामान्य वर्ग के नाम से कराने वाले की पोल खोल कर रख दी, उस दुकान को जिनका अधिकार है उन्हे देने का काम कर रहे है। इसी बात का कष्ट है ।

सिवनी नपा का फंड आधा कर दिया राज्य सरकार ने

लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित शफीक खान को हटाने के लिए नेताओ के चक्कर काटने वाले भाजपा संगठन के लोग नगर विकास के लिए क्यों नही नेताओ के पास जाते । सिवनी नगर पालिका का राज्य शासन ने फंड आधा कर दिया है। अनेक शासकीय योजनाओं खाद्य पचीर्, पेंशन,जन्म मृत्यु संबल बीमा के पोर्टल लगभग 10 महीनो से बंद पड़े है। हितग्राही नगर पालिका के चक्कर लगा लगा परेशान है। तब क्यो नही ये लोग नगर के लोगो की समस्या के हल करने के लिये मुख्यमंत्री,नगरीय प्रशासन मंत्री,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष,आयुक्त के पास जाते इन्हे आम लोगो की परेशानी से कोई मतलब नहीं इनकी नजर सिर्फ अध्यक्ष शफीक खान को हटाने की है।

फंड में कटौती के बाद भी व्यवस्थाएँ है दुरूस्त

सिवनी नगर पालिका में एक एक फाइल नियम से चलती है। यदि भ्रष्ट्राचार होता तो राज्य शासन द्वारा फंड में कटौती के बाद भी ने अन्य नगर पालिका की तरह यह कर्मचारी के वेतन के लाले पड़ जाते, ठेकेदार के भुगतान के लिए पैसा न होता। शिकायत करने वालो को स्पष्ट कह दिया है इन शिकायत से नगर पालिका अधिकारी,कर्मचारी ही परेशान होंगे इसकी वजह से नगर पालिका के कार्य प्रभावित हो रहे है ।