Wed, 21 Oct 2026 | 03:49:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

नपा अध्यक्ष शफीक खान के बिगड़े बोल से उबल रहे भाजपाई

नपा अध्यक्ष शफीक खान के बिगड़े बोल से उबल रहे भाजपाई
शेयर करें:
जिला कलेक्टर को दिया कार्यवाही के लिये पत्र    सिवनी 19 मई 2023 सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद में कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद के सत्ता में आने के पश्चात नगर में असंतोष का माहौल बना हुआ है और परिषद के अध्यक्ष सफीक खान भले ही परिषदीय कार्य का लंबा अनुभव रखते हो परंतु उनके सार्वजनिक व्यवहार से कहीं भी ऐसा प्रतीत नहीं होता कि वे एक जनप्रतिनिधि के रूप में बहुत व्यवहार कुशल हो । गत गुरूवार को सिवनी नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन में उन्होंने जिस अशिष्टता परिचय दिया वह परिषद अध्यक्ष की गरिमा के कतई अनुकूल नहीं कही जा सकती और उनके इस व्यवहार की व्यापक निंदा भी हो रही है । यहाँ बता दे कि गुरूवार को सिवनी नगर पालिका परिषद में विशेष सम्मेलन आहूत किया गया था । इस सम्मेलन में नगर की पेयजल समस्या पर चर्चा हो रही थी इस चर्चा में भाग लेते हुये भाजपा पार्षद दल के नेता ज्ञानचंद सनोडिया ने पेयजल समस्या के लिये नई योजना की चर्चा में भाग लेते हुये पिछले सत्र में नवीन जल आवर्धन योजना की कमियों पर चर्चा करना चाही उनकी चर्चा प्रारंभ ही होती इसके पूर्व ही नगर पालिका अध्यक्ष ने मैं सबसे बड़ा गुंडा हूँ आप लोग ठीक तरीके से नगर पालिका की कार्यवाही में भाग ले और धमकियों भरे लहले से उत्तेजित हो गये । परिषद में अपने अपमान से आहत भाजपा पार्षद के नेता ज्ञानचंद सनोडिया के साथ सभी पार्षदों ने कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष सफीक खाने के व्यवहार की निंदा करते हुये परिषद की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुये परिषद बाहर निकलने खड़े हुये तो अध्यक्ष सफीक खान से सभी से कहा कि आप लोग जा सकते है । यहाँ बता दे कि पिछले सत्र में नवीन जल आवर्धन योजना में जिस मापदंड के मुताबिक कार्य होना था वह संबंधित कार्य एजेंसी द्वारा पूर्ण नहीं किया गया है और इसमें भारी भ्रष्टाचार अनिमित्ताएं होने की बात पिछली बैठको में होने पर एक जाँच समिति का गठन किया गया था और इस समिति ने भ्रष्टाचार होने की बात से नपा को अवगत कराया था । जाँच समिति के द्वारा यह बात बताये जाने के पश्चात भी नगर पालिका परिषद द्वारा एक करोड़ बाननवे लाख सैतालिस हजार सात सौ सत्तर रूपये का भुगतान किया गया । इस बात को लेकर पार्षद राजेश राजू यादव ने पहले अपनी बात रखी और किये गये भुगतान का विरोध किया । बात बढ़ते रही और परिषद के अन्य पार्षद भी इस बात का विरोध करते रहे कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि अपर्याप्त कार्य करने वाली कंपनी का भुगतान किया गया । परिषद के अध्यक्ष विरोधी दल के साथ अपनी पार्टी की ओर से उठ रहे विरोध के कारण तिलमिला गये और जब भाजपा पार्षद दल के नेता श्री सनोडिया भी उसी बात को लेकर चर्चा आगे बढाने खड़े हुये तो नगर पालिका के अध्यक्ष अपना मानसिक संतुलन खो बैठे और अपने आप को सबसे बड़ा गुंडा बताकर पार्षदों को धमकाने लगे । हालांकि नगर पालिका अध्यक्ष सफीक खान का इस प्रकार व्यवहार पहली बार ही नहीं इसके पूर्व कुछ कब्जाधारी महिलाओं के मकानों को तोडऩे के संबंध में दिये गये नोटिस के बाद जब महिलाएँ विरोध करने पहुँची थी तब भी उनकी इसीप्रकार की भाषा थी । नगर पालिका परिषद में घटित घटनाक्रम के पश्चात पार्षद दल के नेता सनोडिया सहित अन्य भाजपा पार्षद आक्रोशित है और उन्होंने जिला प्रशासन को कार्यवाही के लिये लिखित में अपना आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग करने के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं से अपमान जनक व्यवहार के विरूद्ध कार्यवाही सुनिनिश्चित कराने की मांग कर रहे है । भाजपाई पार्षद अपने अपमान से बुरी तरह आहत है और वे सभी नपा अध्यक्ष के दुव्र्यहार पर कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिये पूरी ताकत से जुटे हुये है । भाजपाई पार्षदों के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पदम सनोडिया के विरूद्ध भी सफीक खान द्वारा अनर्गल टिप्पणी की गयी है जिसकी शिकायत उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष से की है इस टिप्पणी के कई मायने बताये जा रहे है । वहीं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार खुराना भी नगर पालिका अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर असंतोष जता चुके है जिसका वीडियो भी पिछले दिनों वायरल हुआ था ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष