Thu, 22 Oct 2026 | 12:02:58 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट

भाजपा ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया -दिनेश राय मुनमुन

भाजपा ने प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाया -दिनेश राय मुनमुन
शेयर करें:

भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने अनेकों ग्रामों मे किया सघन जनसंपर्क

[caption id="attachment_8951" align="aligncenter" width="755"] भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने अनेकों ग्रामों मे किया सघन जनसंपर्क[/caption] सिवनी यशो:- मंगलवार, दिनांक 07/11/2023 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा मंडल करकोटी अंतर्गत अनेकों ग्रामों मे सघंन जनसंपर्क कर मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा मंडल करकोटी अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरदई से प्रात: 09:00 बजे जनसंपर्क अभियान आरंभ करते हुए वाडीवाडा, पिपरिया, केकडवानी, सुकवाह, कोकीवाडा, मैली, बाम्हनदेही, जनता नगर, डोरली छतरपुर, छिडिय़ा, पलारी, आमाझिरीया, डुंगरिया, चीचबंद, छिंदवर्री, पाथरफोडी, हेटीटोला, मिर्ची टोला, करकोटी, रिझाईटोला, मेहराखापा, सरेखाटोला, मुंडरई, रामाटोला, विजयपानी, उडेपानी, बंजारी, ईंदावाडी, चुरनाटोला, बरेलीपार, नगरवाडा, कंजई, गेहरुटोला, झीलपिपरिया, खमरिया, पद्दीकोना, घाटपिपरिया, डुंगरिया एवं ग्राम कंडीपार आदि ग्रामों मे पहुंचकर सघंन जनसंपर्क किया। तथा मतदाता बंधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। जहां पर जगह-जगह घरों से निकल कर माताओं, बहनों ने तिलक किया गया। तथा युवाओं द्वारा फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत के साथ फिर इस बार भाजपा सरकार के नारे लगाए गए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बना दिया है। प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ हो गया है। अजा, अजजा एवं पिछडा वर्ग का बजट भी 1 हजार करोड़ से 64 हजार करोड़ तक पहुंचा है। प्रति व्यक्ति आय 700 रूपए से बढ़कर 1 लाख 40 हजार रूपए हो गई है, जो सिर्फ भाजपा ही कर सकती थी। मध्यप्रदेश मे फिर से भाजपा की सरकार बनाए और राज्य को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के संकल्प को पूरा करें। दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि 18 वर्षो मे मध्यप्रदेश की पूरी तस्वीर बदल गई है। इस दौरान 5 लाख किलो.मीटर की सड़के बनी है और विकास के चौतरफा कार्य हुए है। पहले प्रदेश मे 64 लाख यात्री आते थे और अब 9 करोड़ यात्री आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के सुशासन और जनसेवा के मंत्र पर कार्य करते हुए भाजपा जिस कार्य का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी वही करती है।उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है और इसी बात को ध्यान मे रखते हुए हर परिवार के लिए केन्द्र एवं राज्य की योजनाएं बनी है। राष्ट्रहित मे भाजपा की पुन: सरकार बनना जरूरी है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष