Wed, 21 Oct 2026 | 01:41:49 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

दतिया उपचुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, सिवनी के पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी बने उम्मीदवार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 10, 2026 09:37 pm / Post views : 150

दतिया उपचुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, सिवनी के पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी बने उम्मीदवार
शेयर करें:

दतिया उपचुनाव: सिवनी के पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी बने भाजपा उम्मीदवार

Seoni, 10 July 2026 भोपाल/सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच पार्टी ने युवा और संगठनात्मक अनुभव रखने वाले आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

यह भी पढ़े:- भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और विधायक अशोक रोहाणी कल सिवनी में, बूथ सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

आशुतोष तिवारी का सिवनी जिले से भी विशेष जुड़ाव रहा है। वे भाजपा में सिवनी जिला संगठन मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, जिसके चलते उनके प्रत्याशी बनने की खबर से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है।

नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष पर दांव

दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सजा पर रोक लगाने से इनकार किए जाने के बाद हो रहे हैं। लंबे समय से यह चर्चा थी कि भाजपा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतार सकती है।

उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था और शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की चर्चाएं थीं, लेकिन अंतिम समय में केंद्रीय नेतृत्व ने आशुतोष तिवारी के नाम पर मुहर लगा दी।

राजनीतिक हलचल

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से दतिया विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भोपाल में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने श्री तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव में सफलता की कामना की। मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:- शिक्षा के मंदिर के पुजारी हैं अतिथि विद्वान’, सीएम मोहन यादव ने दिया भरोसा- जो संभव होगा, सरकार करेगी

सिवनी में निभा चुके हैं संगठन मंत्री की जिम्मेदारी

आशुतोष तिवारी भाजपा के अनुभवी संगठनकर्ताओं में गिने जाते हैं। वे सिवनी जिला संगठन मंत्री, संभागीय संगठन मंत्री तथा मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं।

संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दतिया उपचुनाव में मौका दिया है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन उस समय उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया था।

कांग्रेस ने नहीं खोले अपने पत्ते

दतिया उपचुनाव के लिए फिलहाल केवल भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के किसी करीबी को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

यह भी पढ़े:-मध्यप्रदेश में 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का रिजल्ट जारी, कुल परिणाम 98% से अधिक पहुंचा

राजनीतिक हलकों में बढ़ी चर्चा

आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने इस चुनाव में संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व पर दांव खेला है, जबकि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने को भी बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

https://datia.nic.in/%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%9A%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष