Mon, 19 Oct 2026 | 06:05:41 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 10 एवं 11 सितंबर को

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 10 एवं 11 सितंबर को
शेयर करें:

तिथि में हुआ आंशिक संशोधन पहले 09 एवं 10 सितंबर का था कार्यक्रम

सिवनी यशो: - केन्द्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल एवं श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य तथा सांसद एवं फिल्म अभिनेता श्री रविकिशन के साथ ही प्रदेश के गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा एवं सांसद द्वय उदय प्रताप सिंह व राकेश सिंह भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 10 एवं 11 सितंबर को निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से आम जनता से आशीर्वाद लेने सिवनी पहुँच रहे है यह यात्रा जिले की चारों ही विधानसभाओं से गुजरेगी इस दौरान यात्रा में शामिल नेताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर रथ सभा एवं मंच सभा के माध्यम से आमजनता के बीच अपनी बात रखी जायेगी एवं जन जन से आशीर्वाद लिया जायेगा । इस आशय की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे द्वारा दी गयी । इस जन आशीर्वाद यात्रा के जिला संयोजक श्री अजय डागोरिया एवं सह संयोजक श्री प्रदीप राय द्वारा बताया गया कि जन्माष्टमी के चलते यात्रा की तिथि एवं यात्रा मार्ग में आंशिक परिवर्तन किया गया है । पूर्व में 09 एवं 10 सितंबर की निर्धारित तिथि की जगह अब 10 एवं 11 सितंबर को सिवनी जिले में भ्रमण करेगी । इस यात्रा को भव्य, विराट , सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे द्वारा यात्रा मार्ग में पडऩे वाले सभी मंडलों एवं ग्रामों में कार्यकत्र्ताओं की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है । भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि 10 सितंबर को यह जन आशीर्वाद यात्रा लखनादौन विधानसभा के ग्राम बंजारी (धूमा) से प्रारंभ होगी जो की धूमा, सनई डोंगरी, होते हुए 11:30 बजे लखनादौन पहुंचेगी जहां मंचीय सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यह यात्रा सिहोरा, कहानी, होते हुए दोपहर 1:10 बजे ग्राम थावरी पहुंचेगी। केवलारी विधानसभा में यह यात्रा दोपहर 1:15 बजे ग्राम नाई पिपरिया से प्ररांभ होते हुये धनोरा पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चाप ग्राम साजपानी, भसूडा पिपरिया मुंगवानी, महुआ टोला, मोहगांव, कोराडी, मझगवां, देवघाट, चिरचिरा, नागा बाबा, मैना पिपरिया, कुचीवाडा, खापा बाजार होते हुए पलारी पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यह यात्रा डूंडासिवनी होते हुए कान्हीवाड़ा पहुंचेगी यहाँ भी रथ सभा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात यह यात्रा ग्राम बम्हनी होते हुए ड्यूटी पहुंचेगी। इस यात्रा के सिवनी विधानसभा के प्रभारी दीपक नगपुरे, राहुल शिवहरे एवं अजय बाबा पांडे द्वारा जानकारी दी गई कि, यह यात्रा सिवनी विधानसभा के ग्राम जेवनारा से जोगीवाडा होते हुए कलार बांकी पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात यह यात्रा भाजीपानी, खमरिया,पौडी, बीसावाडी, कुकलाहा, होते हुये बंडोल पहुँचेगी जहाँ जनदर्शन के पश्चात रात्रि विश्राम होगा तत्पश्चात 11 सितंबर को प्रात: 10:00 बजे ग्राम बांकी से यह यात्रा पुन: प्रारंभ होगी जो जमुनिया, सागर, चंदौरी, मारबोड़ी बांधी, मुंगवानी,मुंगवानी खुर्द, जैतपुर, जाम कन्हर गांव हथनापुर, मंडवा, किशनपुर, जैतपुर कला, जमुनिया, करैया, मातृधाम, कारीरात, लखनवाड़ा, बम्होडी होते हुए दोपहर 2:00 बजे सिवनी नगर प्रवेश करेगी जहाँ नगर भ्रमण करेगी तथा इस दौरान रथ सभा के माध्यम से नेताओं का संबोधन होगा । इसके पश्चात यह यात्रा गणेश चौक, बरघाट नाका, डूंडासिवनी, छिडिय़ा पलारी से होते हुये बरघाट विधानसभा के लिये रवाना होगी । भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि बरघाट विधानसभा में यह जन आशीर्वाद यात्रा ग्राम मटठा टोला में अपरान्ह 3:30 बजे से प्रारंभ होते हुए ग्राम बम्होडी, पिंडरई, बोरी, खूंट होते हुए शाम 4:00 बजे बरघाट पहुंचेगी जहां पर मंचीय सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यह यात्रा ग्राम जेवनारा, धारना एवं शाम 4:40 बजे बेहरई होते हुए बालाघाट जिले के ओर रवाना हो जाएगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष