Tue, 20 Oct 2026 | 02:40:21 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 09 एवं 10 को, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में 09 एवं 10 को, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
शेयर करें:
सिवनी यशो:- प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत आगामी 9 एवं 10 सितंबर को सिवनी जिले आएगी जो की जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में भ्रमण करने के साथ ही लोगों को भाजपा सरकार के कार्यों एवं योजनाओं से अवगत करायेगी एवं जन जन का आशीर्वाद लेगी। इस जन आशीर्वाद यात्रा का प्रवेश 9 सितंबर को प्रात: 10:30 बजे बंजारी (धूमा) में आगमन होगा जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारी द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस आशय की जानकारी जन आशीर्वाद यात्रा के जिला संयोजक अजय डागोरिया द्वारा दी गई। भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि , इस यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष आलोक दुबे सहित डॉ. ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, बरघाट विधानसभा प्रत्याशी कमल मर्सकोले, वरिष्ठ नेता वेद सिंह ठाकुर, सुजीत जैन, श्रीमती मीना बिसेन, श्रीमती गोमती ठाकुर, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, गजानन पंचेश्वर,जयदीप सिंह चौहान, प्रदीप राय सहित भाजपा जिला पदाधिकारी एवं जिले के सभी मंडल अध्यक्षों तथा महामंत्रियों सहित वरिष्ठकर्ताओं की उपस्थिति में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि जिन-जिन स्थानों पर यात्रा का आगमन होगा कार्यकर्ता पूरी उत्साह के साथ स्वागत की अभूतपूर्व तैयारी में जुट जायें। इस जन आशीर्वाद यात्रा के लखनिदोन विधानसभा के प्रभारी सुभाष यादव, राहुल शिवहरे, एवं आशीष गोल्हानी द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह यात्रा लखनादौन विधानसभा के ग्राम बंजारी (धूमा) से प्रारंभ होगी जो की धूमा, सनई डोंगरी, होते हुए 11:30 बजे लखनादौन पहुंचेगी जहां मंचीय सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यह यात्रा सिहोरा, कहानी, होते हुए दोपहर 1:10 बजे ग्राम थावरी पहुंचेगी। इस यात्रा के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी मुकेश बघेल एवं के के ठाकुर द्वारा जानकारी दी गई की यह यात्रा दोपहर 1:15 बजे केवलारी विधानसभा के ग्राम नाई पिपरिया आयेगी यहां से दोपहर 1:20 बजे धनोरा पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चाप ग्राम साज पानी, वसूडा पिपरिया मुनगवानी, महुआ टोला, मोहगांव, कोराडी, मझगवां, देवघाट, चिरचिरा, नागा बाबा, मैना पिपरिया, कुचीवाडा, खापा बाजार होते हुए दोपहर 3:40 पर पलारी पहुंचेगी जहां मंचीय सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यह यात्रा डूंडासिवनी होते हुए दोपहर 4:30 बजे कान्हीवाड़ा पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात यह यात्रा ग्राम बम्हनी होते हुए ड्यूटी शाम 4:40 बजे पहुंचेगी। इस यात्रा के सिवनी विधानसभा के प्रभारी दीपक नगपुरे, राहुल शिवहरे एवं अजय बाबा पांडे द्वारा जानकारी दी गई कि, यह यात्रा शाम 4:45 बजे सिवनी विधानसभा के ग्राम जेवनारा से जोगीवाडा होते हुए शाम 5:30 बजे कलार बांकी पहुंचेगी जहां रथ सभा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात यह यात्रा भाजीपानी, खमरिया,पौडी, बीसावाडा, कुकलाहा, बंडोल, राहीवाडा, सोना डोंगरी, भोंगाखेड़ा, नगझर, लुधरवाड़ा होते हुए रात्रि 7:20 बजे सिवनी पहुंचेगी जहां रात्री विश्राम होगा। इसके पश्चात यह यात्रा अगले दिन 10 सितंबर को प्रात:10:00 बजे ग्राम लोनिया से प्रारंभ होते हुए ढेंकी, तिघरा, पुसेरा, मुंगवानी कला, मुंगवानी खुर्द, जैतपुर खुर्द, जाम, कनरगांव, हथनापुर, मंडवा, किशनपुर, जैतपुर कला, जमुनिया, करैया, मातृधाम, कारीरात, लखनवाड़ा, बम्होडी होते हुए दोपहर 1:00 बजे सिवनी नगर प्रवेश करेगी। यहां मंचीय सभा का आयोजन किया गया है। इसके पश्चात यह यात्रा गणेश चौक, बरघाट नाका, डूंडासिवनी, छिडिय़ा पलारी से दोपहर 3:20 बजे बाईपास रोड पहुंचेगी। इस यात्रा के बरघाट विधानसभा के प्रभारी श्रीमती गोमती ठाकुर श्याम सिंह कमरे एवं अनिल पाठक द्वारा जानकारी दी गई कि, यह जन आशीर्वाद यात्रा बरघाट विधानसभा के ग्राम मटठा टोला में 3:25 बजे से प्रारंभ होते हुए ग्राम बम्होडी, पिंडरई, बोरी, खूंट होते हुए शाम 4:00 बजे बरघाट पहुंचेगी जहां पर मंचीय सभा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात यह यात्रा ग्राम जेवनारा, धारना एवं शाम 4:40 बजे बेहरई होते हुए बालाघाट जिले के ओर रवाना हो जाएगी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष