Mon, 19 Oct 2026 | 08:35:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

हर वर्ग का कल्याण एवं विकास करना भाजपा का संकल्प -अंजुला सिंह माहौर

हर वर्ग का कल्याण एवं विकास करना भाजपा का संकल्प -अंजुला सिंह माहौर
शेयर करें:

भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता.

  मण्डला यशो:- भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन प्रदेश की जनता के साथ सीधे संपर्क और संवाद स्थापित कर परिवार भाव के साथ प्रदेश की सरकार चलाने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है और जो कर सकती है, वहीं कहती है। भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मण्डला विधानसभा चुनाव में हम पूरी तैयारी के साथ जनता का आर्शीवाद लेने मैदान में उतरेंगे। उक्त आशय के उदगार भाजपा कार्यालय में आयोजित जिले की पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश हाथरस विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमति अंजुला सिंह माहौर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी,मण्डला विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमति संपतिया उइके, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार मौजूद रहे। विधायक अंजुला सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास के अनेक कार्य किये हैं, प्रदेश में जनकल्याण के कार्य और विभिन्न नीतियों का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया है। क्षेत्र की जनता से मिल रहे सुझावों को भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल कर पूरी प्रतिबद्वता के साथ उसे पूरा करेगी। पत्रकारों से पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्याशी घोषणा के साथ ही भाजपा का संगठन एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतर चुका है। भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है, वरिष्ठों का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं की मेहनत समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से युवाओं के मनोबल से और मातृशक्ति के आर्शीवाद से भाजपा जीत का परचम लहरायेगी। इस अवसर पर मण्डला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनआकांक्षाओं को पूरा करने लोककल्याण ओर विकास के लिए हर संभव प्रयास सेवा भाव के साथ पूरा करेंगे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें