Mon, 19 Oct 2026 | 11:06:17 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

ब्रासंस का काम केवल भ्रम फैलाना और बदनाम करना-संजू मिश्रा

ब्रासंस का काम केवल भ्रम फैलाना और बदनाम करना-संजू मिश्रा
शेयर करें:

गोटेगांव / शिकारा से रामटेक रेलमार्ग के लिये सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन के प्रयास लगातार जारी है कटंगी बरघाट सिवनी रेलमार्ग के लिये आगामी बजट में इस मार्ग को शामिल करने की संभावना

सिवनी यशो:- अनूप सिंह वैस स्वयं न केवल कांग्रेसी है वरन उनकी ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति भी कांग्रेस के अनुवांशिक संगठन की तरह काम करती है।सिवनी एवं बालाघाट में इस संगठन की जितनी भी इकाईयां है उसमें अधिकांश या यूं कहो पूर्णत: कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का ही समावेश है। जब जब कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसकती है तब तब यह संगठन पैर जमाने के लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों के बीच भ्रम का वातावरण बनाने का कुत्सित प्रयास करता है। अभी हाल ही में बरघाट में रेल संघर्ष समिति के बैनर तले संपन्न हुई बैठक में सिवनी बरघाट कटंगी रेलमार्ग के लिए आंदोलन के शंखनाद की घोषणा भ्रम फैलाने का जीता जागता एक उदाहरण है। यह कटाक्ष भाजपा जिला मंत्री संजू मिश्राने ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति बालाघाट सिवनी पर करते हुए स्पष्ट किया है कि समिति की जो बरघाट बैठक में सिवनी बरघाट कटंगी रेलमार्ग के लिए आंदोलन करने का जो निर्णय लिया गया है वह हकीकत के विपरीत है। हकीकत यह है कि यह संघर्ष समिति को जब भी रेल से संबंधित कोई भी सुविधा या प्रोजेक्ट के स्वीकृत होने की जानकारी लग जाती है तो वह श्रेय लेने के लिए ज्ञापन आंदोलन करने लगती है। सिवनी बरघाट कटंगी रेलमार्ग का सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन के अथक प्रयास के चलते पूर्व में ही सर्वे हो चुका है। सांसद डॉ. बिसेन के द्वारा इस नई रेललाईन एवं गोटेगांव/शिकारा से रामटेक रेललाईन के लिए सांसद निर्वाचित होने के बाद से ही न केवल लगातार पत्राचार किया गया बल्कि स्वयं रेलमंत्री भारत सरकार से कई बार भेंट कर इन लाईनों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सांसद द्वारा इन दोनों रेललाईनों का मामला लोकसभा सत्र में भी उठाया गया। सांसद के प्रयासों का परिणाम सामने है कि सिवनी बरघाट कटंगी नये रेलमार्ग हेतु विभाग द्वारा न केवल सर्वे स्वीकृत किया गया बल्कि अब सर्वे पूर्ण होकर रेलमंत्रालय को भेजा जा चुका है। संभावना है कि बजट में इसे शामिल कर लिया जाये। श्री मिश्रा ने बताया है कि सिवनी बरघाट कटंगी रेललाईन हेतु जो सर्वे किया गया है उसके प्रस्ताव अनुसार यह रेललाईन सिवनी से शुरू होकर सखेरखुर्द, बरघाट, अरी, गोकलपुर, करकोटी, चंद्रपुर, पाटन, बिछुआ आदि स्टेशन होते हुए तिरोड़ी नागपुर रेललाईन में जाकर मिलेगी। ब्राडगेज रेल संघर्ष समिति द्वारा सर्वे होने के बाद इस मांग को लेकर आंदोलन करने की घोषणा केवल जनता को गुमराह करने का षडयंत्र है।सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन के सतत प्रयासों से सिवनी एवं बालाघाट जिले में रेल सुविधाओं एवं उपलब्धियों का जो विस्तार हुआ है वह सर्वविदित है। लोकसभा क्षेत्र की जनता भलीभॉंति जानती है कि जिस भारी बहुमत से उन्होंने जिसे अपना सांसद चुना है वह रेल ही नहीं केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं और परियोजनाओं को क्षेत्र में लाने की अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें