Mon, 19 Oct 2026 | 06:35:36 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

चुनावी कार्य में जुटी रही बसें, आज से हुई सेवाएँ बहाल

चुनावी कार्य में जुटी रही बसें, आज से हुई सेवाएँ बहाल
शेयर करें:

विधानसभा चुनाव को लेकर यात्री बसों का अधिग्रहण करने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा । शनिवार से यात्री बसों का परिचालन विधिवत प्रारंभ होने से राहत महसूस की गयी बसें कम होने के कारण आटो व जीप वाले काट रहे थे चांदी इक्का-दुक्का बसें ही रहीं सड़क पर यात्रियों से मनमाफिक किराया वसूला

सिवनी यशो:- विधानसभा चुनाव को लेकर यात्री बसों का अधिग्रहण कर लिया गया था । बसों की संख्या कम होने के कारण आटो व जीप चालकों की मौज हो गई थी । वे यात्रियों से मनमाफिक किराया वसूल रहे थे। मंडला रोड, जबलपुर रोड सहित अनेक मार्गो पर आटो एवं जीप चालक लंबी दूरी तक यात्रियों को लेजाते हुये दिखें। मुख्य मार्गो पर इक्का-दुक्का बसें ही चल पा रही थी। कई रूटों पर बस नहीं चलने के कारण यात्रियों को बहुत परेशान का सामना करना पड़ा। यह स्थिति शनिवार को भी पूरी तरह बहाल नहीं हुई परंतु अधिकांश बसों का विधिवत संचालन प्रारंभ हो गया । जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को जिला मुख्यालय से निर्वाचन कार्य के लिये रवाना किया गया था । कर्मचारियों को मतदान करवाने के लिए बसों के माध्यम से विभिन्न केंद्रों में भेजा गया था। इसके लिए 480 से अधिक बसें लगाई गई थीं। लगभग सभी रूटों की बसों का अधिग्रहण किया गया है। इससे आने-जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। बसों को अधिग्रहण कर लेने से बस स्टैंड पर बसों के स्थान पर ऑटो व जीप खड़े दिखाई दे रहे थे सड़के सुनसान हो गयी थी। यात्रियों को आने-जाने के लिए इन्हीं से संपर्क करना पड़ रहा था। हालांकि,मतदान एक एक दिन पूर्व से ही से बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या भी कम ही नजर आ रही थी। बड़ी संख्या में बसों का अधिग्रहण कर लेने से इक्का-दुक्का बसें ही बस स्टैंड पर पहुंच पाईं। कम बसें होने के कारण मजबूरी में यात्रियों को जीपों व आटो का सहारा लेना पड़ा। जरूरी कार्य से आने-जाने वाले यात्री ही बस स्टैंड पर नजर आए। शुक्रवार को मतदान के पश्चात देर रात तक बसों को अधिग्रहण से मुक्त किये जाने से शनिवार से अधिकांश बसो का परिचालन संभव हुआ ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष