Mon, 19 Oct 2026 | 02:54:45 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! भारी जलसंकट, चलेगा ‘रोको-टोको’ अभियान, पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन! छपारा बस स्टैंड पर चार साल बाद शुरू हुआ सुलभ शौचालय का निर्माण, महिलाओं को मिलेगी राहत सिवनी में नवजात शिशुओं की मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में आज भव्य देवी जागरण, भक्ति गीतों से गूंजेगा मंदिर परिसर

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
शेयर करें:

विशाल राखी के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र. मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने किया उपहार भेंट

मण्डला यशो:- मण्डला जिले के बम्हनीबंजर में रक्षा बंधन एवं श्रावण उत्सव लाड़ली बहना आभार सह उपहार कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर समूचे क्षेत्र में ना केवल बहनों के मन में अपितु स्थानीय सभी नागरिकगणों के मन में उमंग और उत्साह स्पष्ट नजर आया। मुख्यमंत्री के बम्हनी नगर प्रवेश करते ही हजारों की संख्या में सड़कों के दोनों उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए लंबी कतारों में ना केवल युवा, महिलाएं, पुरूष वर्ग भी खड़े होकर उनका आत्मीय स्वागत किया। श्रावण मास के रक्षा बंधन के उत्सव से भरा यह आयोजन था जिसमें मण्डला विधायक प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर बम्हनी नगरपरिषद की महिला पार्षद भाजपा महिला मोर्चा एवं शक्ति स्वरूप कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को रक्षा सूत्र बांधकर विशाल राखी एवं राखी शगुन भेंट किया। इस अवसर पर डॉ मोहन ने कहा कि रक्षा बंधन के इस अवसर पर लाड़ली बहनों के द्वारा मुझे जो आर्शीवाद मिला उससे मैं अभिभूत हंँ यहां उपस्थित सभी बहनों ने मुझे राखी बांधी मुझे ऐसा लगा जैसे मण्डला के हर घर से मेरी बहनों ने मेरे लिए राखी भेजी है इस पंडाल में उपस्थित 11 हजार बहनों ने मुझे सीधे मेरे हाथों तक रक्षा सूत्र पहुंचाया यह क्षण मेरे लिए अविस्मणीय रहेगा आपका प्रेम व स्नेह मुझे जीवनभर याद रहेगा। मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश की मातृशक्तियों के कल्याण विकास सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने क्षेत्र के विकास के अनेक विषयों पर अपनी बात रखी सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि मंडला जिले के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री संकल्प के साथ काम कर रहे हैं मुझे आशा है कि स्थानीय नागरिकां के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जायेगा। मंच पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने आयोजन में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। मंच पर जिला महामंत्री भगवती श्रीधर,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व विधायक देव सिंह सैयाम, डॉ शिवराज शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा, मंडला नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला महामंत्री नीरज मरकाम, मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्रोल, नैनपुर नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी, जनपद अध्यक्ष ओमवती उइके, जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, शालिनी साहू, श्रद्वा जैन, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सुश्री शशि पटैल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमति अनीता तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू कछवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष बंद्री नंदा, ललिता हरदहा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष